रोबिन स्मिथ का 62 वर्ष की आयु में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
खबर सार :-
Robin Smith England Cricketer Death : इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रोबिन स्मिथ का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले और अपने समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने गए।
खबर विस्तार : -
Robin Smith : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे (IND vs SA) 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले मंगलवार को क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर ने क्रिकेट जगत को सकते में डाल दिया। पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ (Robin Smith) का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्मिथ के परिवार ने गहरी दुख और शोक के साथ इस दुखद समाचार की घोषणा की। उनके परिवार ने कहा कि सोमवार, 1 दिसंबर को साउथ पर्थ (South Perth) स्थित अपने अपार्टमेंट में उनका आकस्मिक निधन हुआ। हालांकि, निधन के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, और पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्टता आ सकेगी।

अपने डरावने कट शॉट के लिए मशहूर थे Robin Smith
रोबिन स्मिथ (Robin Smith) ने 1988 से 1996 के बीच इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले और 4236 रन बनाये, जिसमें नौ शतक शामिल थे। उनका टेस्ट औसत 43.67 रहा, जो इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक था। वे 1992 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ICC क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भी टीम का हिस्सा थे। स्मिथ अपनी तेज गेंदबाजी के खिलाफ उत्कृष्ट तकनीक और खासतौर पर अपनी डरावनी कट शॉट के लिए मशहूर थे, जो क्रिकेट जगत में किंवदंती बन चुका है।

1963 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में जन्मे थे Robin Smith
स्मिथ का जन्म 1963 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के डरबन (Durban) में हुआ था। उन्होंने 1983 में इंग्लैंड (England) के लिए हैम्पशायर (Hampshire) से क्रिकेट खेलना शुरू किया और 2004 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उनके संन्यास के समय हैम्पशायर क्रिकेट क्लब (Hampshire Cricket Club) के चेयरमैन (Chairman), रॉड ब्रान्सग्रोव (Rod Bransgrove) ने उन्हें क्लब के इतिहास का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बताया। स्मिथ का रिकॉर्ड शानदार था, जिसमें हैम्पशायर के लिए 18,984 काउंटी रन और इंग्लैंड के लिए 6,500 से अधिक रन शामिल हैं।

Robin Smith : दुनिया के कुछ सबसे तेज गेंदबाजों का सामना करने वालों में शुमार
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन (Richard Thompson) ने स्मिथ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए इंग्लैंड (England) के क्रिकेट प्रेमियों को गर्व और मनोरंजन का अनुभव कराया। उनकी असाधारण बल्लेबाजी शैली, विशेषकर 1993 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ खेली गई 163 गेंदों में नाबाद 167 रनों की पारी, हमेशा याद की जाएगी। 2004 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, स्मिथ मानसिक स्वास्थ्य और शराब की समस्याओं से जूझते रहे थे, लेकिन उनका योगदान क्रिकेट इतिहास में हमेशा जीवित रहेगा। हाल ही में, दो हफ्ते पहले, उन्होंने इंग्लैंड लायंस (England Lions) टीम से मुलाकात की थी और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के लिए सलाह दी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'सर' जडेजा ने तोड़ा सूरियाबंदारा का सपना, डेब्यू मैच में शतक से चूके
2026-08-25
-
नाइट क्लब विवाद में फंसे तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स, टीम से हुई छुट्टी
2026-08-25
-
चोट से उबरकर अफगानिस्तान टीम में लौटे तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक
2026-08-24
-
IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया ने 503 रन पर घोषित की पारी, जुरेल का शतक
2026-08-24
-
India vs Sri Lanka: ऋषभ पंत ने ध्वस्त किया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2026-08-24
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19