एशेज में वेबस्टर की जगह जोश इंग्लिस को मौका देना हैरान करने वाला : रिकी पोंटिंग
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एशेज सीरीज के दौरान ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर की जगह जोश इंग्लिश को प्राथमिकता देने पर सवाल खड़े किए हैं। बीते साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल में डेब्यू करते हुए वेबस्टर ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी पर्थ में खेले गए पहले एशेज टेस्ट व ब्रिस्बेन, एडिलेड टेस्ट में उनकी जगह कैमरन ग्रीन को खिलाया गया। सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट में मौका मिलने पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एशेज सीरीज के दौरान टीम चयन को लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। पोंटिंग ने कहा कि वह अब तक नहीं समझ पाए हैं कि शानदार फॉर्म में चल रहे ब्यू वेबस्टर की जगह जोश इंग्लिस को प्राथमिकता क्यों दी गई। पोंटिंग ने कहा कि वेबस्टर ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में खुद को साबित किया है।
पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल में डेब्यू करते हुए उन्होंने मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद नवंबर में पर्थ में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। कैमरन ग्रीन को उनकी जगह खिलाया गया। ब्रिस्बेन और एडिलेड में हुए अगले दो टेस्ट मैचों में भी 32 वर्षीय वेबस्टर को बाहर रखा गया। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह विकेटकीपर जोश इंग्लिस को टीम में शामिल किया, जिन्होंने नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए 23, 32, और 10 रन बनाए। यह फैसला टीम संतुलन के लिहाज से भी हैरान करने वाला था।
वेबस्टर के लिए नंबर पांच पर मजबूत मौका
एसईएन टैसी से बातचीत में पोंटिंग ने कहा, "शुरुआत में मुझे बहुत हैरानी हुई कि उन्होंने ब्यू की जगह इंग्लिस को चुना। मुझे पता है कि चयनकर्ता डेटा और आंकड़ों को काफी गंभीरता से देखते हैं, जरूर इंग्लिस के कुछ मेट्रिक्स बेहतर रहे होंगे, लेकिन सच कहूं तो मुझे यह फैसला समझ नहीं आया। वेबस्टर बेशक स्टाइलिश खिलाड़ी न हों, लेकिन हालात को समझते हैं और टीम की जरूरत के मुताबिक योगदान देते हैं। उस्मान ख्वाजा की गैरमौजूदगी में नंबर पांच पर वेबस्टर के लिए भविष्य में एक मजबूत मौका बन सकता है।
सिडनी में बनाए नाबाद 71 रन और झटके तीन विकेट
वेबस्टर ने भी एशेज के शुरुआती 4 टेस्ट मैचों में मौका न मिलने पर निराशा जताई थी। वेबस्टर को नए साल में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौका मिला, जहां उन्होंने नाबाद 71 रन की पारी खेली और अपनी पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन से तीन विकेट भी झटके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27