RCB vs GT : क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस की होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
खबर सार :-
RCB vs GT Qualifier 1 Live Score: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मौजूदा सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है। अब टीम Qualifier 1 में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के पास फ़ाइनल में पहुंचने के दो मौके होंगे। आइए Qualifier 1 मैचों में RCB के रिकॉर्ड पर एक नज़र डालते हैं...
खबर विस्तार : -
RCB vs GT Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली चार टीमें तय हो गई हैं। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB),गुजरात टाइटंस (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही। पहला क्वालिफायर (Qualifier 1) मैच मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium Dharamsala) करेगा। इस मैच की विजेता टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी।
RCB vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर है। दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं। इस सीज़न में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों का नतीजा 1-1 से बराबर रहा। इसी वजह से, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक ज़ोरदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।
RCB vs GT Pitch Report: पिच रिपोर्ट
क्वालीफ़ायर 1 (Qualifier 1) का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। यहां अब तक खेले गए दोनों ही रात के मैचों में, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही विजयी रही है। इस पिच पर, जहां घास काफ़ी मोटी है, गेंद रुककर आती है और बल्ले पर धीरे से पहुंचती है। इसके अलावा, आउटफ़ील्ड भी काफ़ी छोटा है, जिससे किसी भी स्कोर का बचाव करना बेहद मुश्किल हो जाता है। बल्लेबाज़ों को धीमी गेंदों के प्रति लगातार सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। पूरे मैच के दौरान मौसम के बिल्कुल साफ़ रहने की उम्मीद है।
RCB vs GT probable playing xi : दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट/वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर),रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, 12 रसिख सलाम, जोश हेजलवुड।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान),बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर/मानव सुथार, कागिसो रबाडा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02