RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े
खबर सार :-
RCB vs GT IPL 2026 final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फ़ाइनल मैच आज RCB vs GT के बीच खेला जाएगा। RCB पिछले सीज़न की डिफ़ेंडिंग चैंपियन है। तो वहीं गुजरात टाइटन्स अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
खबर विस्तार : -
RCB vs GT IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का फ़ाइनल मुकाबला रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद (Ahmedabad) का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम इस महामुकाबले की मेज़बानी करेगा। दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। हालांकि मैच से पहले ऐसे चौंकाने वाले रिकॉर्ड सामने आए है, जिससे आरसीबी के फैंस की चिंताएं बढ़ गई।
RCB vs GT IPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का दबदबा
दरअसल घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स का रिकॉर्ड शानदार (Gujarat Titans Record Ahmedabad) रहा है। जीटी ने अब तक अहमदाबाद के इस मैदान पर 22 मैच खेले हैं। इनमें से टीम ने 15 मैचों में जीत हासिल की है। इतना ही नहीं IPL 2026 में गुजरात ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि टीम को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटन्स ने 2022 में इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपना पहला IPL टाइटल जीता था।
इसके अलावा 2023 में, जीटी ने दूसरे क्वालिफ़ायर में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। IPL 2026 में RCB vs GT इस मैदान पर अहमदाबाद में पहले ही एक बार आमने-सामने आ चुके हैं; उस मुक़ाबले में, गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हरा दिया था।
RCB vs GT: अहमदाबाद में आरसीबी का मिला-जुला रिकॉर्ड
इसके विपरीत, अहमदाबाद में आरसीबी का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक इस मैदान पर कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बाक़ी 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। RCB ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में GT के ख़िलाफ़ दो मैच खेले हैं। इनमें से एक मुक़ाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की, जबकि दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले सीज़न में इसी मैदान पर RCB ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए, अपने इतिहास में पहली बार IPL की ट्रॉफी जीती थी। फ़ाइनल में, टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया था।
RCB vs GT Pitch Report: अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। पिच शुरू में अच्छा बाउंस और पेस देती है, जिससे बैट्समैन आराम से अपने शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, नई बॉल पहले कुछ ओवरों में तेज़ बॉलर्स को स्विंग और सीम मूवमेंट दे सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बैटिंग के लिए ज़्यादा अच्छी हो जाती है, जिससे हाई स्कोर बनना आम बात हो जाती है।
कुल मिलाकर, विकेट बैट्समैन के पक्ष में लगता है। शाम के मैचों में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 185-195 होता है, जिसमें 200 से ज़्यादा का स्कोर टिकने वाला नहीं माना जाता है। इसलिए, फाइनल में हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है।
IPL 2026 Final Match Schedule: कब कहां और कैसे देखें मैच
- महामुकाबला- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
- तारीख- 31 मई 2026, रविवार
- समय- शाम 07:30 बजे (IST) (टॉस शाम 07:00 बजे)
- स्थान- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (GT का होम ग्राउंड)
- लाइव स्ट्रीमिंग- JioHotstar ऐप और वेबसाइट
- टीवी टेलीकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports)
RCB vs GT IPL 2026 Final: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17