RCB vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को रौंदकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
खबर सार :-
RCB vs GT live score : IPL 2026 के पहले क्वालिफायर मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru ) ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans ) पर 92 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई वाली RCB टीम ने सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
खबर विस्तार : -
RCB vs GT Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) पर 92 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल में पहुंच गई है। हालांकि इस हार के बावजूद गुजरात के पास अभी फाइनल का टिकट पक्का करने का एक और मौका होगा। टीम 29 मई को क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर मैच के विजेता का सामना करेगी। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेलेगी।
RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु ने बनाए थे 254 रन
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए Royal Challengers Bengaluru ने अपने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को पहला झटका 21 के स्कोर पर लगा, जब वेंकटेश अय्यर 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 72 रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर 93 तक पहुंच गया।
RCB vs GT: रजत पाटीदार की कप्तानी पारी
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर, कोहली जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली 25 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 6 बाउंड्री शामिल थीं। उसी ओवर की पडिक्कल भी 30 रन बनाकर चलते बने। इस समय आरसीबी 94 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। वहां से, कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी की और टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
क्रुणाल पांड्या 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने महज 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 9 गगनचुंबी छक्के निकले। जिसकी मदद से आरसीबी ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विरोधी टीम की तरफ से, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
RCB vs GT: 162 रन पर ही सिमट गई गुजरात
जवाब में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) 19.3 ओवरों में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम को पहला झटका 17 के स्कोर पर साई सुदर्शन (14) के आउट होने से लगा, जिसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। गुजरात टाइटंस ने 51 के स्कोर पर जोस बटलर (29), निशांत सिंधु (5), और जेसन होल्डर (0) के विकेट गंवा दिए। हालात ऐसे थे कि जब स्कोर 88 तक पहुंचा, तब तक टीम अपना आठवां विकेट गंवा चुकी थी।
इसके बाद, राहुल तेवतिया (68) ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर 68 रनों की साझेदारी की, लेकिन वे टाइटंस को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। RCB के लिए, जैकब डफ़ी सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए। उनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोश हेज़लवुड ने एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02