RCB vs DC WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाया जीत का चौका, कप्तान मंधाना ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी
खबर सार :-
RCB vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
खबर विस्तार : -
RCB vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 11वें मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम ने दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में आरसीबी ने 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए मंधाना ने 96 रनों की तूफानी पारी खेली। इस लगातार चौथी जीत के साथ आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथे मैच में तीसरी हार है।
RCB vs DC WPL 2026: शेफाली की मेहनत गई बेकार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स 166 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम ने सिर्फ 10 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वहां से शेफाली वर्मा ने निक्की प्रसाद के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 69 तक पहुंचा। निक्की 14 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं।
हालांकि, शेफाली टिकी रहीं। उन्होंने स्नेह राणा के साथ 34 रन और लूसी हैमिल्टन के साथ 22 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 130 तक पहुंचा। शेफाली 41 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुईं। लूसी हैमिल्टन ने 36 रन और स्नेह राणा ने टीम के कुल स्कोर में 22 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से लॉरेन बेल और सायली सतघरे ने 3-3 विकेट लिए, जबकि प्रेमा रावत ने 2 विकेट लिए।
RCB vs DC WPL 2026: मंधाना ने खेली 96 रनों की तूफानी पारी
जवाब में, RCB ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को 2.1वें ओवर में ग्रेस हैरिस (1) के आउट होने से शुरुआती झटका लगा, लेकिन वहां से कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वेयरहम ने दूसरे विकेट के लिए 91 गेंदों में 142 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई। मंधाना सेंचुरी से सिर्फ 4 रन पीछे रह गईं, उन्होंने 61 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। इसके बाद जॉर्जिया वेयरहम ने 42 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 10 गेंदें बाकी रहते जीत दिलाई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27