पीसीबी का नया फॉर्मूला, प्लेयरों को घरेलू क्रिकेट खेलने पर ही मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
खबर सार :-
घरेलू टूर्नामेंट्स खेलने वाले पाकिस्तान क्रिकेटर्स को ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने यह चेतावनी दी है। साल 2026 के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल में बदलाव करते हुए पांच फॉर्मेट आधारित ट्रैक लाया गया है। टेस्ट व वनडे खेलने वाले प्लेयरों को ट्रैक एबी में रखा गया है। इसी प्रकार ट्रैक ए में टेस्ट खेलने वाले, ट्रैक बीसी में वनडे, टी20 खेलने वाले और ट्रैक सी में टी20 और फ्रेंचाइजी स्पेशलिस्ट को रखा गया है।
खबर विस्तार : -
लाहौर : अगर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स घरेलू टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं लेते, तो उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाएगा। खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने यह चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी ने सालाना पेमेंट के लिए एक नया और बड़े बदलाव वाला फॉर्मूला पेश किया है। 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल में पारंपरिक ए, बी, सी, डी कैटेगरी की जगह पांच फॉर्मेट-आधारित ट्रैक लाए गए हैं। बोर्ड का दावा है कि क्रिकेट में यह अपनी तरह कीपहली संरचना है।
टेस्ट और वनडे खेलने वाले प्लेयरों को 'ट्रैक एबी' में रखा गया है
टॉप फॉर्मेट, जिसका नाम 'ट्रैक एबी' रखा गया है, उन खिलाड़ियों के लिए होगा जो टेस्ट और वनडे खेलते हैं। 'ट्रैक ए' खास तौर पर टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर्स के लिए होगा। इसी तरह, 'ट्रैक बीसी' व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट (वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय) के लिए होगा, जबकि 'ट्रैक सी' टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी स्पेशलिस्ट के लिए होगा। हाई परफॉर्मेंस एकेडमी में ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों को 'ट्रैक डी' कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।
पाकिस्तान का टेस्ट क्रिकेट, आईसीसी टूर्नामेंट में प्रदर्शन रहा खराब
हाल ही में पाकिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है, जिसके बाद पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी को सुझाव दिया कि खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट, खासकर फर्स्ट-क्लास चार-दिवसीय मुकाबलों में खेलना अनिवार्य किया जाए, क्योंकि इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तीसरे साइकल में 9वें और आखिरी स्थान पर रहा था। चौथे साइकल में भी टीम 8वें स्थान पर है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा है। यह टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले राउंड से ही बाहर हो गई।
फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट खेलने वाले प्लेयरों को ही मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
पाकिस्तान इस साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया। 'टेलीकॉमएशियाडॉटनेट' की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ने कहा, "अपने स्तर को बेहतर बनाने के लिए हम चाहते हैं कि सभी टॉप खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेलें, जो खिलाड़ी फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे, उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा। हाई परफॉर्मेंस के डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा, "जो खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट मैच खेलते हैं, उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त इंसेंटिव और विदेश में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने की अनुमति होगी। इस नए फ्रेमवर्क का मकसद टेस्ट क्रिकेट को बचाना और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े फैसलों में अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है।
ये भी पढ़ें...न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, कॉक्स-बेकर को डेब्यू का मौका
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17