Ashes : एशेज सीरीज से बाहर हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, T20 वर्ल्ड कप भी खेलना मुश्किल
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज के बचे दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना भी निश्चित नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पैट कमिंस के एशेज सीरीज के चौथे व पांचवे टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की। हेड कोच ने तीसरे टेस्ट मैच में वापसी का श्रेय मेडिकल टीम को दिया। हमारा लक्ष्य ही एशेज सीरीज जीतना था।
खबर विस्तार : -
Ashes : ऑस्ट्रेलिया द्वारा मेलबर्न टेस्ट के लिए घोषित की गई टीम से बाहर रहे कप्तान पैट कमिंस अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। कमिंस का टी20 विश्व कप 2026 में खेलना भी निश्चित नहीं है। मंगलवार को, हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पैट कमिंस के एशेज सीरीज के चौथे और पांचवे टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की।
मैकडोनाल्ड ने मेलबर्न में पत्रकारों से कहा, "वह बाकी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उसकी वापसी को लेकर हम काफी समय से इस पर बात कर रहे थे। हां, हम कुछ रिस्क ले रहे थे। अब हम सीरीज जीत चुके हैं और यही लक्ष्य था। उसे और रिस्क में डालना और लंबे समय के लिए खतरे में डालना, हम ऐसा नहीं करना चाहते। पैट की भी इसमें सहमति है।
Ashes : मेडिकल टीम को जाता है वापसी का श्रेय
उन्होंने आगे कहा, "उनकी वापसी का श्रेय उन्हें और मेडिकल टीम को जाता है। उसे वापस लाने और उस गेम में छह विकेट लेने और एशेज सीरीज जीतने का मौका मिलना इससे जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत खुशी की बात थी। कमिंस के टी20 विश्व कप खेलने की संभावना पर हेड कोच ने कहा कि हमें उम्मीद है, लेकिन मैं अभी सच में कुछ नहीं कह सकता।
Ashes : T20 वर्ल्ड कप खेलने पर अनिश्चितता
यह देखना बाकी है कि कमिंस फरवरी में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अवेलेबल होंगे या नहीं। मैकडॉनल्ड ने कहा, "मैं अभी सच में कुछ नहीं कह सकता, हमें उम्मीद है। मुझे लगता है कि किसी समय उसकी पीठ की जांच होगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल स्थिति काफी खराब है।
एडिलेड टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने संकेत दिया था कि पीठ की मौजूदा समस्या को मैनेज करने के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है। पैट कमिंस अगर टी20 विश्व कप 2026 के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27