PAK vs AUS 1st T20: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में उतरी ऑस्ट्रेलिया की नई टीम, 3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
खबर सार :-
Pakistan vs Australia Live Score : पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ का पहला मैच आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया किया है। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या है?
खबर विस्तार : -
PAK vs AUS 1st T20 Live Score: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज गुरुवार 29 जनवरी से शुरू हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इस मुकालबे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं। टीम ने तीन खिलाड़ियों महली बियर्डमैन, जैक एडवर्ड्स और मैथ्यू रेनशॉ को डेब्यू का मौका दिया है। साथ ही टीम का कप्तान भी बदल गया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में ट्रैविस हेड टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जबकि रेगुलर कप्तान मिशेल मार्श को आराम दिया गया है। वहीं पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी शामिल हैं।
PAK vs AUS Live Score: अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरी ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि मिशेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को लाहौर पहुंची, जहां वे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज़ खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के बिना लाहौर पहुंची है, जिसमें पैट कमिंस भी शामिल हैं। कमिंस, जोश हेज़लवुड, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और नाथन एलिस को वर्ल्ड कप से पहले चोटों से उबरने के लिए पाकिस्तान दौरे से आराम दिया गया है। यह 2022 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है। साथ ही यह ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए आखिरी T20 सीरीज़ है और इसे वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है।
PAK vs AUS Live Score: ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पाकिस्तान: सैम अयूब, बाबर आज़म, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज।
ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड (कप्तान),मैट रेनशॉ, कूपर कॉनोली, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एडम ज़म्पा, महली बियर्डमैन, जैक एडवर्ड्स, ज़ेवियर बार्टलेट।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27