Pakistan Squad Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कमान, चार Uncapped Player टीम में शामिल
खबर सार :-
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान जबकि अब्दुल समद को उपकप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यीय टीम में चार अनकैप्ड प्लेयरों आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद को शामिल किया गया है। टीम में शाहीन अफरीदी, बाबर आजम, शादाब खान और सलमान आगा को जगह नहीं दी गई है।
खबर विस्तार : -
Pakistan Squad Asian Games 2026 : पाकिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साहिबजादा फरहान को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, अब्दुल समद को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Team में शामिल किए गए चार Uncapped Player
15 सदस्यों वाली टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ये खिलाड़ी आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद हैं। पाकिस्तान की ओर से 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके फरहान ने अब तक किसी भी सफेद गेंद के फॉर्मेट में टीम की कप्तानी नहीं की है। वहीं, अब्दुल समद ने पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह टीम का हिस्सा रहे थे।
शाहिन, बाबर, शादाब, सलमान, को टीम में नहीं मिली जगह
एशियन गेम्स के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 से काफी अलग है। उस्मान खान को विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है। शाहिन शाह अफरीदी, बाबर आजम, शादाब खान और सलमान आगा को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। एशियन गेम्स के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 14 प्लेयर्स वो हैं, जो 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाले एनसीए व्हाइट बॉल कैंप का हिस्सा होंगे। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज 24 सितंबर से होगा, जबकि मेडल मैचों की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी।
2022 एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर था पाकिस्तान
इससे पहले, क्रिकेट एशियन गेम्स का तीन बार हिस्सा रह चुका है। साल 2010, 2014 और 2022 के एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। 2022 एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने चौथे पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। टीम ने एक मैच में जीत हासिल की थी, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम स्क्वॉड : साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।
ये भी पढ़ें...बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, मेजबान टीम ने 86 रनों से रौंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02