PAK vs SL T20 Series : श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी?
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को मजबूती देंगे। बुधवार को दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी। जिसमें उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत व श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
PAK vs SL : टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे। तीनों मैच दांबुला में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को दांबुला में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी रहा है।
PAK vs SL : दांबुला में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक-दूसरे के सामने होगी। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड पर भी किया जाएगा।
PAK vs SL : आत्मविश्वास पाने की कोशिश करेगी श्रीलंका
पहले मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अपनी बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी। श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अपने घर में खेली जा रही टी20 सीरीज में श्रीलंका अपने खोए फॉर्म को हासिल करने और विश्व कप से पहले आत्मविश्वास पाने की कोशिश करेगी।
PAK vs SL : भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान है श्रीलंका
श्रीलंका भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान है। पाकिस्तान को भी टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने हैं। ऐसे में यह सीरीज पाकिस्तान के लिए भी अहम है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं। इसमें 14 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है।
सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षाना, ट्रेविन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा।
सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27