PAK vs AUS: सईम अयूब का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराया
खबर सार :-
PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20I सीरीज़ शुरू हो गई है। लाहौर में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया। इस मैच में सईम अयूब ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
AUS vs PAK 1st T20I: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 गुरुवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सईम अयूब के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने 186 रन बनाए थे जवाब में कंगारू टीम 148 रन ही बना सकी। कंगारुओं के खिलाफ पाकिस्तान को पिछली जीत 2018 में मिली थी। उसने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को 33 रनों से हराया था। यानी पाकिस्तान ने 2650 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 में मात दी है।
AUS vs PAK 1st T20I: पाकिस्तान ने दिया था 167 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। उन्होंने पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान सलमान आगा और सैम अयूब ने 45 गेंदों में 74 रन जोड़े, जिससे टीम मजबूत स्थिति में आ गई।
सईम अयूब का ऑलराउंडर प्रदर्शन
सईम अयूब ने 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 22 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलमान आगा ने 5 चौकों की मदद से 27 गेंदों में 39 रन बनाए। फखर जमान ने चौथे विकेट के लिए बाबर आजम के साथ 37 रनों की साझेदारी की। बाबर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान खान ने टीम के कुल स्कोर में 18 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए, उन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ज़ेवियर बार्टलेट और महली बियर्डमैन ने 2-2 विकेट लिए।
AUS vs PAK 1st T20I: 146 रन ही बना सकी ऑस्ट्रेलिया
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी। मैथ्यू शॉर्ट ने कप्तान ट्रैविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। शॉर्ट 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि हेड ने 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 13 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।
टीम ने 28 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर गंवा दिए थे। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने मैट रेनशॉ के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और 40 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेट लगातार गिरते रहे। हालांकि ज़ेवियर बार्टलेट (34) और एडम ज़म्पा (5) ने आठवें विकेट के लिए 34 रनों की अटूट साझेदारी की, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। होम टीम की तरफ से, सईम अयूब और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिया। अयूब को उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27