Women's T20 World Cup : शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया
खबर सार :-
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में इजी शार्प और ब्रुक हॉलिडे के बीच शतकीय साझेदारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। स्कॉटलैंड ने डार्सी कार्टर के 72 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए।
खबर विस्तार : -
Women's T20 World Cup : न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड की जीत में इजी शार्प और ब्रुक हॉलिडे के बीच शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा।
प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-बी' में न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि स्कॉटलैंड 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर चौथे पायदान पर मौजूद है। इस ग्रुप में जीत की हैट्रिक के साथ इंग्लैंड (+2.490) शीर्ष पर है, जबकि वेस्टइंडीज (+0.644) की टीम लगातार तीन मैच अपने नाम करने के बाद दूसरे पायदान पर है।
स्कॉटलैंड के लिए डार्सी कार्टर ने खेली 72 रनों की शानदार पारी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस टीम को डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 51 रन की साझेदारी की। कैथरीन 17 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद डार्सी ने मोर्चा संभाला।
डार्सी ने सारा ब्राइस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। ब्राइस 22 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौंटीं, जबकि प्रियानाज चटर्जी ने 12 रन बनाए। डार्सी 52 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 72 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से कप्तान अमेलिया केर ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सोफी डिवाइन ने 2 विकेट निकाले। ली ताहुहु और नैंसी पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया।
खराब शुरूआत के बाद इजी शार्प-ब्रुक हॉलिडे ने शतकीय साझेदारी कर दिलायी जीत
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम ने 26 के स्कोर तक अमेलिया केर (2), इजाबेल गेज (16) और सोफी डिवाइन (1) के विकेट खो दिए थे। यहां से इजी शार्प ने ब्रुक हॉलिडे के साथ 75 गेंदों में 101 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। इजी शार्प 43 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 62 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद हॉलिडे ने मैडी ग्रीन के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। हॉलिडे 38 गेंदों में 3 चौकों के साथ 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस और रेचेल स्लेटर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें...इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, दिग्गज बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02