NZ vs WI 1st Test: न्यूजीलैंड में T20I और ODI सीरीज में पिटने के बाद, वेस्टइंडीज टीम पहले टेस्ट में भी घुटनों पर आ गई है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम (Tom Latham) और रचिन रवींद्र ( Rachin Ravindra) के जबरदस्त शतकों की बदौलत अपना दबदबा बना लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक, कीवी टीम दूसरी पारी में 4 विकेट पर 417 बना लिए थे। न्यूजीलैंड के पास अब 481 रनों की बढ़त हो गई है। तीसरे दिन के स्टंप्स तक विल यंग 21 और माइकल ब्रेसवेल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 32 रन से की। पहला झटका 84 के स्कोर पर डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। कॉनवे 7 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लैथम (Tom Latham) और चौथे नंबर पर बैटिंग कर रहे रचिन रवींद्र ( Rachin Ravindra) ने तीसरे विकेट के लिए 279 रन की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप ने मैच को पूरी तरह से न्यूजीलैंड के पक्ष में कर दिया। इस दौरान लैथम ने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया। वह 250 गेंदों पर 145 रनों की पारी खेली। जबकि रचिन रवींद्र ने भी अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया। वह 185 गेंदों पर 176 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि रवींद्र दोहरे शतक से चूक गए।
न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 417 रन बना लिए थे। पहली पारी में मिली 64 रन की बढ़त के आधार पर न्यूज़ीलैंड की कुल बढ़त अब 481 रन हो गई है। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 231 रन पर आउट हो गई। जबकि वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 167 रन पर सिमट गई, और 64 रन से पीछे थी। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 5 विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-31
RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े
2026-05-31
IND W vs ENG W : इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भारतीय महिला टीम को 26 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
2026-05-31
2026-05-30
West Indies vs Pakistan Women : पाकिस्तान को 25 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-29