NZ vs WI Test: जस्टिन ग्रिव्स ने दोहरा शतक ठोक न्यूजीलैंड के जबड़े से छिनी जीत, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूकी वेस्टइंडीज
खबर सार :-
New Zealand vs West Indies, 1st Test: न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। वेस्ट इंडीज़ आखिरी इनिंग्स में 160 से ज़्यादा ओवर बैटिंग करके मैच बचाने में कामयाब रहा। इस दौरान एक युवा खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स ने डबल सेंचुरी भी बनाई।
खबर विस्तार : -
New Zealand vs West Indies, 1st Test: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचने चूक गई है। दरअसल न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 531 रन का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी इनिंग में 6 विकेट पर 457 रन ही बना पाया। अगर वेस्टइंडीज 531 रन का टारगेट हासिल कर लेता, तो वह टेस्ट मैच में सबसे बड़े टारगेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेता।
NZ vs WI 1st 1st Test : वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूकी वेस्टइंडीज
बता दें कि टेस्ट मैच में 500 रन का टारगेट कभी हासिल नहीं हुआ है। अगर वेस्टइंडीज ऐसा करने में कामयाब हो जाता, तो वह टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बदल देता। न्यूजीलैंड की जीत में सबसे बड़ी बाधा वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves ) के दोहरे शतक और केमार रोच ( Kemar Roach) रहे। दोनों ने बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक और यादगार पारी खेल न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली और ड्रॉ कराने पर मजबूर कर दिया।
NZ vs WI 1st Test: ग्रीव्स और केमार रोच न्यूजीलैंड से छीनी जीत
इन दोनों को मैच ड्रॉ कराने के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इतना ही नहीं टेस्ट बचाने के लिए उनकी पार्टनरशिप को एक मिसाल के तौर पर बताया जाएगा। जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves ) 202 और रोच 58 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 67.5 ओवर में 180 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। यह ड्रॉ वेस्टइंडीज के लिए एक जीत थी, और जिन हालात में यह हुआ, वे जीत से भी बढ़कर थी। जिसे वेस्टइंडीज क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूलेंगे। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 531 रनों के जवाब में 6 विकेट पर 457 रन बनाए, और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
वेस्टइंडीज को मिला था 531 रनों का लक्ष्य
इससे पहले, 531 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने 72 रन पर अपने टॉप चार बैट्समैन खो दिए थे। इस समय वेस्टइंडीज पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा था। वहां से शाई होप और ग्रीव्स ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 196 रन की अहम पार्टनरशिप करके टीम को मैच में वापस ला दिया। दोनों ने 63.4 ओवर तक बैटिंग की। होप पांचवें दिन के पहले सेशन में पांचवें विकेट के तौर पर 268 रन पर आउट हुए। होप ने टेस्ट ड्रॉ कराने में भी अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ के इस बैट्समैन ने 234 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 140 रन बनाए।
New Zealand vs West Indies: पहली इनिंग में वेस्टइंडीज ने बनाए थे 167 रन
इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहली इनिंग में 231 रन बनाए। वेस्टइंडीज पहली इनिंग में 167 रन पर आउट हो गई, और 64 रन से पीछे थी। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी इनिंग 8 विकेट पर 466 रन बनाकर डिक्लेयर की, जिससे वेस्टइंडीज को पहली इनिंग में मिली 64 रन की लीड के आधार पर 531 रन का टारगेट मिला। वेस्टइंडीज को यह टारगेट हासिल करने के लिए 164 ओवर मिले। जिस तरह से वेस्टइंडीज ने 72 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ग्रीव्स, होप और रोच के प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट ड्रॉ कराया, वह इस टीम की ताकत, हिम्मत और इतिहास रचने की क्षमता को दिखाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27