संकट में न्यूजीलैंड की टीम, तीन स्टार प्लेयर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
खबर सार :-
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच न्यूजीलैंड के तीन स्टार प्लेयर सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर चोट के चलते अगले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में राइट आर्म मीडियम बॉलर क्रिश्चियन क्लार्क को शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी चोटिल हैं। मिचेल जेम्स हे टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच न्यूजीलैंड की टीम संकट में है। मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं। राइट आर्म मीडियम बॉलर क्रिश्चियन क्लार्क को न्यूजीलैंड के खेमे में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी काफ इंजरी से जूझ रहे हैं, जबकि नाथन स्मिथ को साइड इंजरी है। ये दोनों ही खिलाड़ी क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान घायल हो गए थे। वहीं, ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर अपनी ग्रोइन की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं।
NZ vs WI : क्रिश्चियन क्लार्क को टीम में किया गया शामिल
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज क्रिश्चियन क्लार्क वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले वेलिंगटन में टेस्ट टीम में शामिल होंगे। क्रिश्चियन आपका स्वागत है। मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर वेस्टइंडीज के विरुद्ध शेष टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों को बहुत जल्द वापस देखने का इंतजार है।
NZ vs WI : मिचेल जेम्स हे को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका
हेनरी और स्मिथ की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की बॉलिंग यूनिट में बदलाव नजर आएगा। ब्लेयर टिकनर का वेलिंगटन में खेलना लगभग तय है। विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे, जिन्हें क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। ऐसे में मिचेल जेम्स हे को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी चोट से उबर गए हैं। उन्हें भी न्यूजीलैंड अपने साथ शामिल कर सकता है।
NZ vs WI : टेस्ट सीरीज का पहला मैच हो गया था ड्रॉ
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 167 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर बढ़त थी। कीवी टीम ने कप्तान टॉम लैथम (145) और रचिन रवींद्र (176) की शतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी इनिंग 466/8 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 457 रन बनाते हुए मुकाबले को ड्रॉ करवाया। सीरीज के शेष 2 मैच वेलिंगटन और माउंट माउंगानुई में खेले जाने हैं।
न्यूजीलैंड की टीम : टॉम लैथम (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिश्चियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, डेरिल मिचेल, माइकल रे, रचिन रवींद्र, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27