न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर 9 विकेट से जीत, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंचे कीवी
खबर सार :-
न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने भारत और पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। अब पहले नंबर पर चल रही ऑस्ट्रेलिया औद साउथ अफ्रीका ही उनसे आगे है।
खबर विस्तार : -
NZ vs WI : न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट में वेस्ट इंडीज़ पर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल करके आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इस जीत से न्यूजीलैंड को 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स मिले और अब कीवी टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है।
इस जीत के साथ ही 2021 की चैंपियन टीम न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और भारत को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड का अब जीत-हार का प्रतिशत 66.67 है, जबकि टॉप पर चल रही ऑस्ट्रेलिया (100 प्रतिशत) और दूसरे स्थान पर चल रही साउथ अफ्रीका (75 प्रतिशत) ही उनसे आगे हैं।
दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया
मैच की बात करें तो वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत में जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी ने अहम योगदान दिया, जिन्होंने इस मैच में पांच विकेट लेकर सीरीज में दूसरा फाइव-विकेट हॉल पूरा किया।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 128 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 56 रन चाहिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेवोन कॉन्वे ने 22 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए और केन विलियमसन ने 12 गेंदों में 16 रन बनाकर जीत पक्की की।
2025–27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की न्यूजीलैंड ने दर्ज की पहली जीत
यह न्यूजीलैंड की 2025–27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की पहली जीत है। वहीं, वेस्टइंडीज इस चक्र में खेले सात में से छह मैच हार चुका है और अभी भी जीत से दूर है। मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज को पहली पारी में 205 रन पर आउट कर दिया।
ब्लेयर टिकनर ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन कंधा चोटिल होने के कारण वह आगे मैच नहीं खेल सके। न्यूजीलैंड की पहली पारी में भी कुछ झटके लगे, लेकिन कॉन्वे (60) और मिशेल हे (61) की पारी ने टीम को 73 रनों की बढ़त दिला दी।
ब्रैंडन किंग के रन आउट होते ही विकेटों की लगी झड़ी
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई। तीसरे दिन सुबह थोड़ी देर टिकने के बाद एक गलत रन लेने में ब्रैंडन किंग रन आउट हुए और इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। शाई होप, कप्तान रोस्टन चेज़, फिर हाज और जस्टिन ग्रीव्स भी आउट हो गए। डफी और रे की गेंदबाजी के सामने पूरी पारी बिखर गई।
आखिरी विकेट ओजे शील्ड्स का गिरने के साथ डफी ने अपना पांचवां विकेट पूरा किया। इसके साथ ही कैरेबियाई पारी केवल 128 रनों पर सिमट गई। छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और कॉन्वे ने सात ओवर में 26 रन जोड़े। इसके बाद, लाथम आउट हुए, लेकिन कॉन्वे और विलियमसन ने बिना किसी परेशानी के मैच जीत लिया।
संक्षिप्त स्कोर :
न्यूज़ीलैंड 278/9 और 57/1; वेस्टइंडीज 205 और 128; न्यूजीलैंड 9 विकेट से विजयी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27