भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं फिन एलन, जानिए क्या है वजह
खबर सार :-
न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन अगले वर्ष जनवरी में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ बिग बैश लीग का हिस्सा होने के चलते एलन को यह कदम उठाना पड़ सकता है। फिन एलन की उपलब्धता बीबीएल में डिफेंडिंग चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। फिन एलन बीबीएल में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेश मार्श के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए डेब्यू करेंगे।
खबर विस्तार : -
पर्थ : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन अगले वर्ष जनवरी में भारत में होने वाली पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का कुछ हिस्सा मिस कर सकते हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) कमिटमेंट्स की वजह से फिन एलन को ये कदम उठाना पड़ सकता है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने फिन एलन के हवाले से बताया, "सिलेक्शन पेंडिंग रहने तक, बिग बैश खत्म होने के बाद मैं सीधे भारत चला जाऊंगा। न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए अभी भी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे इसलिए खेलना पसंद है क्योंकि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करता हूं, लेकिन क्रिकेट हर साल बदल रहा है।
बिग बैश के बाद ब्लैककैप्स के लिए कुछ कर दिखाने का भरोसा है
उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ काम करना वाकई बहुत अच्छा रहा है। मुझे बिग बैश के बाद ब्लैककैप्स के लिए कुछ कर दिखाने का भरोसा है। उम्मीद है कि मैं इसे जारी रख पाऊंगा। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 11-18 जनवरी के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। इसके बाद रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में मैच होंगे।
पर्थ स्कॉर्चर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी फिन एलन की उपलब्धता
टी20 सीरीज में एलन की उपलब्धता बिग बैश लीग में डिफेंडिंग चैंपियन स्कॉर्चर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। अगर स्कॉर्चर्स 25 जनवरी को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचती है, तो एलन 28 जनवरी को होने वाले चौथे टी20 मुकाबले तक अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
अगर टीम खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई नहीं करती, तो एलन पूरी टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। फिन एलन उन 5 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ अनौपचारिक समझौता साइन किया है। इससे उन्हें नेशनल ड्यूटी और फ्रेंचाइजी कमिटमेंट्स के बीच फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।
मिचेल मार्श के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए डेब्यू करेंगे एलन
एलन ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए डेब्यू करने वाले हैं। जुलाई में यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के दौरान एलन के पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। फिन एलन अपने करियर में अब तक 161 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 28.85 की औसत के साथ 4,415 रन निकले। इस दौरान एलन ने 4 शतक और 29 अर्धशतक जमाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27