New Zealand Central Contract : न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
खबर सार :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 20 प्लेयरों को जगह मिली है। डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है। कॉनवे और टिकनर को आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास की जगह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है। टिकनर को घरेलू और नेशनल टीम की ओर से सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
New Zealand Central Contract : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है।
कॉनवे और टिकनर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिली जगह
कॉनवे और टिकनर को आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास की जगह पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है। टिकनर को घरेलू क्रिकेट और नेशनल टीम की ओर से सभी फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन के चलते सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टिकनर और कॉनवे दोनों की वापसी देखकर अच्छा लगा।
टिकनर ने पिछले कुछ वर्षों में गेम में किया काफी सुधार
"ब्लेयर ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत मेहनत की है और अपने गेम में काफी सुधार किया है। वह एक बेहतरीन टीम मैन हैं और पिछले कुछ महीनों में टीम के लिए अलग-अलग रोल में नजर आए हैं। यह जरूरी है कि हम अपने गेंदबाजी अटैक में उस गहराई को बनाए रखें, क्योंकि अगले 12 महीने में हमें लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेलनी है। इसी वजह से ब्लेयर को फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट देने से उस गहराई को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
पिछले कुछ समय से तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमति सदस्य रहे हैं कॉनवे
उन्होंने आगे कहा, "डेवोन पिछले कुछ समय से तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमति सदस्य रहे हैं, यहां तक कि अनौपचारिक कॉन्ट्रैक्ट पर रहते हुए भी, इसलिए उनकी काबिलियत वाले खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापस आना बहुत अच्छा है। न्यूजीलैंड की तरफ से 146 इंटरनेशनल मुकाबलों में कॉनवे सभी फॉर्मेट को मिलाकर 6 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कॉनवे की हालिया फॉर्म भी जबरदस्त रही है। यही वजह है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है।
पिछली 8 पारियों में टिकनर ने निकाले हैं 4 से ज्यादा विकेट
वहीं, टिकनर ने पिछली 8 पारियों में से 5 मुकाबलों में 4 से उससे ज्यादा विकेट निकाले हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट के दौरान किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक रिलीज में कहा, "टिकनर और कॉनवे के शामिल होने का मतलब है कि आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।" जैक फॉल्क्स और मिच हे ने पिछले साल पहली बार लिस्ट में शामिल होने और आखिरी 12 महीनों में तीनों फॉर्मेट में खेलने के बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट बनाए रखे हैं।
न्यूजीलैंड मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026-27 : टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17