Mustafizur Rahman के बैन पर बढ़ विवाद, बांग्लादेश ने IPL 2026 प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
खबर सार :-
Mustafizur Rahman row: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब बांग्लादेश सरकार ने टीम के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान पर बैन लगने के बाद IPL 2026 के प्रसारण पर रोक लगा दी है।
खबर विस्तार : -
Mustafizur Rahman Row: बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Controversy) के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला करने के बाद अब बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। IPL 2026 मार्च में शुरू होने वाला है।
Mustafizur Rahman Row: बांग्लादेश ने IPL प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
बांग्लादेश प्रेस सूचना विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से बाहर करने के फैसले से बांग्लादेश के लोग बहुत दुखी, आहत और गुस्से में हैं। इन परिस्थितियों में, बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की है कि बांग्लादेश में सभी IPL मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण अगले आदेश तक निलंबित रहेगा।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बीसीसीआई के कहने पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया। KKR ने पिछले महीने मिनी-ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत में कई राजनेताओं और कमेंटेटरों ने मुस्तफिजुर को शामिल किए जाने का विरोध किया था।
T20 World Cup के मुकाबले भारत में नहीं खेलेगा बांग्लादेश
इससे पहले रविवार को, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, अगले महीने होने वाले पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से अपने मैच श्रीलंका में आयोजित करने का अनुरोध किया है। T20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाला है। बांग्लादेश टीम के तीन लीग मैच कोलकाता में होने हैं, जबकि एक मैच मुंबई में होना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27