Mohammed Siraj आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर, भारतीय टीम में इस गेंदबाज की हुई एंट्री
खबर सार :-
Mohammed Siraj Out T20 Series: इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर होने वाली T20 सीरीज़ के लिए तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। BCCI ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत यह फ़ैसला लिया है। सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
Mohammed Siraj Out T20 Series: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ T20 सीरीज़ के लिए घोषित भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम इंडिया तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज में बाहर हो गए है। हालांकि, सिराज इस दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। इस फैसले ने फैंस को काफी ज्यादा हैरान कर दिया है।
T20 Series: प्रसिद्ध कृष्णा की चमकी किस्मत
सिराज की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को दोनों T20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा अभी अच्छी फ़ॉर्म में हैं, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 43 रन देकर 3 विकेट लिए थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए 5 टी20 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। उन्होंने IPL में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 16 विकेट लिए थे। आयरलैंड में दो T20 मैच खेले जाने हैं, जबकि इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी हैं।
Mohammed Siraj Out T20 Series: सिराज को क्यों दिया गया आराम
दरअसल BCCI की वर्कलोड मैनेजमेंट पॉलिसी के तहत सिराज को आराम दिया गया है। यह फ़ैसला एहतियात के तौर पर लिया गया ताकि यह पक्का किया जा सके कि लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले वह पूरी तरह ठीक हो जाएं। अब सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर टीम के साथ जाएंगे। मोहम्मद सिराज वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा थे।
उन्होंने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला था, लेकिन उस टीम के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए उन्हें आराम दिया गया है। BCCI का मकसद सिराज को आने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज़ के लिए पूरी तरह फ़िट रखना है, शायद यही वजह है कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड T20 सीरीज़ से बाहर रखा गया है। सिराज ने 17 T20 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ेंः- BAN vs AUS: बांग्लादेश ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखी 285 रनों की चुनौती, हुसैन ने खेली तूफानी पारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03