वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, मैट हेनरी की वापसी
खबर सार :-
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी की वापसी हुई है। वह पिंडली में खिंचाव के चलते इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो मैच नहीं खेल पाए थे। ब्लेयर टिकनर ने टीम में जगह बरकरार रखी है। टीम में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम, रचिन रविंद्र व डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते केन विलियमसन को टीम में नहीं चुना गया है।
खबर विस्तार : -
NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी टीम में वापसी कर रहे हैं। वह पिछले हफ्ते पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले ब्लेयर टिकनर ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।
इस टीम में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को भी मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), मोहम्मद अब्बास (पसलियां), फिन एलन (पैर), विल ओ'रूर्के (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) चोटिल होने की वजह से टीम में मौजूद नहीं हैं।
टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे केन विलियमसन
केन विलियमसन को इस टीम में नहीं चुना गया है। वह 2 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। मैट हेनरी की वापसी पर खुशी जताते हुए न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "मैट इस टीम के एक अहम सदस्य हैं। वह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे अनुभवी हैं। वनडे और टेस्ट मैचों के लिए उनका टीम में वापस आना बहुत फायदेमंद होगा। आराम के बाद वह तरोताजा और फिट होंगे।
हम जानते हैं कि वह सफेद और लाल गेंद से बड़े प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच क्राइस्टचर्च में 16 नवंबर को पहला वनडे मैच खेला जाना है। इसके बाद 19 नवंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा। तीसरा मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम : मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11