जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, खराब फॉर्म से जूझ रहे लाबुशेन बाहर
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। खराब फॉर्म से जुझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज जोएल डेविस को टीम में जगह दी गयी है।
खबर विस्तार : -
Australia team Zimbabwe South Africa ODI series: ऑस्ट्रेलिया ने आगामी जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे से मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है। लाबुशेन तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है। लाबुशेन लंबे समय से किसी भी फॉर्मेट में रन नहीं बना रहे हैं।
अगले वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए लाबुशेन को किया गया ड्रॉप
लाबुशेन का पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में लाबुशेन ने मात्र 24 रन बनाए, जबकि जून में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भी लाबुशेन का बल्ला शांत रहा। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे लाबुशेन को टीम से ड्रॉप करने का फैसला अगले वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए किया गया है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की वनडे टीम में वापसी और युवाओं को मौका देने के इरादे ने लाबुशेन राह मुश्किल की है। चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देने का फैसला किया है।
गेंदबाज जोएल डेविस को दिया गया है मौका
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज जोएल डेविस को मौका दिया गया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले ओली पीक भी टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। पैट कमिंस और मिशेल मार्श को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए चुना गया। कमिंस जिम्बाब्वे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। जोश हेजलवुड दोनों सीरीज का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में किया बड़ा कारनामा, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
अगले साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "यह छह मैचों की सीरीज अगले साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से बेहद अहम है। मार्श, ट्रेविस और जोश का वापस आना, और फिर दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए पैट और स्टार्क का वापस आना बहुत अच्छा है। इससे हमें अपने कोर प्लेयर्स का मिक्स मिलता है, जिनमें से कुछ के बारे में हमें लगता है कि वे अपना असर छोड़ते रहेंगे। ओली और जोएल के लिए यह शानदार मौका है। बता दें कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज को ऑस्ट्रेलिया इसलिए भी गंभीरता से ले रही है, क्योंकि अगले वनडे विश्व कप के ये दोनों देश मेजबान हैं। ऑस्ट्रेलिया 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 24, 27 और 30 सितंबर को खेली जाएगी।
जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08