Indian Premier League 2026 : 102 का Bowling Average, सिर्फ 4 विकेट, Team India के स्टार गेंदबाज बुमराह के लिए बुरे सपने जैसा रहा ये सीजन
खबर सार :-
आईपीएल 2026 सीजन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए किसी बुरे सपने जैसे रहा। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह इस सीजन में 102 के गेंदबाजी औसत से सिर्फ 4 विकेट ही ले सके। बुमराह पूरे सीजन विकेट के लिए तरसते नजर आए। वहीं, इस सीजन कई ऐसे प्लेयर भी रहे जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपए में खरीदा। कैमरून ग्रीन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, निकोलन पूरन, हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट। 102.50 का गेंदबाजी औसत। यह टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2026 के आंकड़े हैं। टी20 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस सीजन में बुमराह से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, बुमराह के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा।
Indian Premier League 2026 : पूरे सीजन विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए बुमराह
जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए। हर मैच और हर परिस्थिति में विकेट लेने में माहिर बुमराह आईपीएल 2026 में सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके। उनका गेंदबाजी औसत 102.50 का रहा, जो आईपीएल के एक सीजन में 30 से ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है। बुमराह की खराब फॉर्म को अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह 9 मुकाबलों में तो एक विकेट तक नहीं निकाल सके। आलम यह रहा कि पूरे सीजन में कोई भी मैच ऐसा नहीं रहा, जिसमें बुमराह ने एक से ज्यादा विकेट लिया हो।
Indian Premier League 2026 : आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन
बुमराह के कद को देखते हुए यह उनके आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन माना गया। हालांकि, साल 2013 और 2015 में बुमराह ने 3-3 विकेट ही चटकाए थे, लेकिन 2013 में स्टार तेज गेंदबाज ने सिर्फ 2 और 2015 में 4 मैच ही खेले थे। बुमराह की नाकामी का असर मुंबई इंडियंस टीम के प्रदर्शन पर साफतौर पर पड़ा। बुमराह के संघर्ष करने के कारण टीम के बाकी गेंदबाज दबाव में दिखाई दिए, जिसका पूरा फायदा विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने उठाया।
Indian Premier League 2026 : आईपीएल तक ही सीमित रहे बुमराह की खराब फॉर्म
आईपीएल 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया। भारतीय क्रिकेट फैंस अब यही उम्मीद करेंगे कि जसप्रीत बुमराह की यह खराब फॉर्म आईपीएल तक ही सीमित रहे और वह टीम इंडिया की जर्सी में लौटने पर दमदार प्रदर्शन करें।
Indian Premier League 2026 : करोड़ों पाने वाले ये 5 खिलाड़ी रहे बुरी तरह फ्लाप
आईपीएल 2026 में कई युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। हालांकि, कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन्हें खरीदने या टीम में बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं।
कैमरून ग्रीन : कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। बल्लेबाजी में वह 14 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 322 रन ही बना सके और पूरे सीजन में उनके बल्ले से महज दो अर्धशतक निकले। शुरुआती मुकाबलों में ग्रीन ने इंजरी से उबरने की बात कहकर गेंदबाजी नहीं की और बाद में भी वह गेंद से कोई खास असर नहीं डाल सके।
ऋषभ पंत : 27 करोड़ में बिकने वाले ऋषभ पंत का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा। पंत 14 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बनाए। पंत पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। बल्ले से पंत की नाकामी एलएसजी को इस सीजन भी काफी भारी पड़ी।
सूर्यकुमार यादव : मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने के लिए 16.35 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, सूर्यकुमार इस सीजन रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए। सूर्यकुमार 13 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन ही बना सके। उन्होंने इस सीजन दो अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार का बल्ले से फेल होना मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह रहा।
निकोलस पूरन : आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि, पूरन इस सीजन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 14 मुकाबलों में 127 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 234 रन बनाए। पूरन बहुत मुश्किल इस सीजन में महज एक ही अर्धशतक लगा सके।
हार्दिक पांड्या : मुंबई इंडियंस के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हार्दिक पांड्या के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। 10 मुकाबलों में हार्दिक 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 206 रन ही बना सके और उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं आया। वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02