IPL 2026 Auction : आकिब नबी डार कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा
खबर सार :-
इंडियर प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में कश्मीर के अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब नबी डार पर पैसों की बारिश हुई। वह आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ में खरीदा है। 30 लाख की बेस प्राइस वाले डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स व राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्क्र देखने को मिली। डार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 Auction : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में हुई नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब नबी डार पर पैसों की बरसात हुई है। वह आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार के लिए तिजोरी खोल दी और इस ऑलराउंडर को 8.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
30 लाख की बेस प्राइस वाले डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आरसीबी और एसआरएच ने भी इस जंग में एंट्री की, लेकिन अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी। 8.40 करोड़ में डीसी ने इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा।
IPL 2026 Auction : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैचों में लिए 15 विकेट
नबी को मिली बड़ी कीमत में उनके हालिया प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। वहीं रणजी ट्रॉफी में भी नबी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 2024-25 रणजी ट्रॉफी में 44 विकेट लेकर वह गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर थे। 2018 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे नबी के नाम 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 125 विकेट और 870 रन, 29 लिस्ट ए मैचों में 42 विकेट और 351 रन, 34 टी20 मैचों में 43 विकेट और 17 टी20 पारियों में 141 रन दर्ज हैं।
IPL 2026 Auction : आईपीएल खेलने वाले कश्मीर के छठे प्लेयर बने आकिब नबी डार
जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ जोन के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता घरेलू क्रिकेट में साबित की है। इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी कीमत मिली है। आकिब नबी डार आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर जम्मू-कश्मीर और पूरे देश की नजर रहेगी। डार से पहले कश्मीर के अब्दुल समद, उमरान मलिक, परवेज रसूल, रसिख सलाम, और युधवीर सिंह जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27