IPL Auction 2026 Live: कैमरन ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा, वेंकटेश अय्यर को भी मिली मोटी रकम
खबर सार :-
IPL Auction 2026 LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खिलाड़ियों के लिए बोली आज लग रही है। इस मिनी-ऑक्शन में 10 टीमें दुनिया भर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। इन खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बारिश होगी क्योंकि सभी टीमों के पास मिलाकर 237 करोड़ से ज़्यादा का पर्स है।
खबर विस्तार : -
IPL Auction 2026 Live: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए मिनी-ऑक्शन अबू धाबी में शुरू हो गया है। 360 से ज़्यादा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। शाम तक यह तय हो जाएगा कि 77 खिलाड़ियों में से कौन किस टीम में शामिल होगा। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है। ऑक्शन में 40 खिलाड़ियों की बेस प्राइस टॉप कैटेगरी यानी 2 करोड़ है। जबकि 227 खिलाड़ी 30 लाख की बेस प्राइस पर उपलब्ध होंगे, जो सबसे कम बेस प्राइस कैटेगरी है।
IPL Auction 2026 Live: कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में बिके
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green ) को बड़ी रकम मिली, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ में खरीदा। केकेआर ने आंद्रे रसेल की जगह किसी खिलाड़ी की तलाश में थी। इसके साथ ही कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि श्रीलंका तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा।
IPL Auction 2026 Live: पथिराना और वेंकटेश पर भी पैसों की बारिश
पथिराना को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बोली लगाई गई।आखिर कर केकेआर ने बाजी मार ली और 18 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं आरसीबी ने 7 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया है।वेंकटेश अय्यर दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। लखनऊ ने शुरुआत में रुचि दिखाई, लेकिन केकेआर और आरसीबी में वेंकटेश को लेने के लिए होड़ दिखी। अंत में आरसीबी ने वेंकटेश को सात करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि ऑक्शन में रचिन रवींद्र, लियम लिविंगस्टोन, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे कई प्लेयर अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 Live: कैमरन ग्रीन के KKR और CSK के बीच हुई कड़ी टक्कर
बता दें कि इस मिनी-ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। मुंबई इंडियंस (MI) ने सबसे पहले दाएं हाथ के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। फिर राजस्थान रॉयल्स (RR) भी बोली की जंग में कूद पड़ी। इस बीच, KKR ने 2.80 करोड़ की बोली लगाई। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने कैमरन ग्रीन के लिए 13.40 करोड़ तक बोली लगाई।
इसके बाद, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 13.80 करोड़ की बोली लगाकर बोली की जंग में एंट्री की। यहां से कैमरन ग्रीन के लिए KKR और CSK के बीच कड़ी टक्कर शुरू हो गई। आखिरकार, KKR ने 25.20 करोड़ की बोली लगाकर खिलाड़ी को सफलतापूर्वक खरीद लिया। IPL 2023 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
IPL Auction 2026 Live: कैमरन ग्रीन का आईपीएल इतिहास
अगले साल उन्होंने इसी रकम पर RCB के लिए खेला, लेकिन आने वाले सीज़न में फैंस उन्हें लगातार तीसरे सीज़न में एक नई टीम के लिए खेलते हुए देखेंगे। कैमरन ग्रीन ने अब तक IPL इतिहास में कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.58 की औसत से 707 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। बॉलिंग की बात करें तो कैमरन ग्रीन ने पिछले दो सीज़न में 41.50 की औसत से 16 विकेट लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27