Indian Premier League 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, ऑरेंज कैप किया अपने नाम, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार
खबर सार :-
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी की बदौलत वैभव ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। वैभव ने 15 मैचों में 45 की औसत से 680 रन बनाए हैं। जीटी के बल्लेबाज साईं सुदर्शन 652 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। आरआर की जीत के नायक वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली।
Indian Premier League 2026 : तूफानी पारी की बदौलत वैभव ने ऑरेंज कैप किया अपने नाम
15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी इस तूफानी पारी के साथ ही ऑरेंज कैप को भी अपने नाम कर लिया है। वैभव ने साई सुदर्शन की बादशाहत को खत्म कर दिया है। वैभव आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 45 की औसत और 242 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 652 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। एलिमिनेटर मैच में सिर्फ 18 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 624 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
Indian Premier League 2026 : लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जीटी के कप्तान शुभमन गिल
वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 14 मुकाबलों में 618 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। एसआरएच के बल्लेबाज ईशान किशन 15 मुकाबलों में 602 रन बनाकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली 15 मुकाबलों में 600 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं, जबकि केएल राहुल 593 रन बनाने के बाद सातवें स्थान पर हैं।
Indian Premier League 2026 : आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। भुवनेश्वर 15 मुकाबलों में 18.15 की औसत से 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 15 मुकाबलों में 26 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर 24 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट चटकाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
Indian Premier League 2026 : एलिमिनेटर मुकाबले में आरआर ने एसआरएच को 47 रनों से हराया
बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। आरआर की ओर से वैभव और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर सिमट गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02