Indian Premier League 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच, सूर्यवंशी पर फैंस की निगाहें
खबर सार :-
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी। जहां उसका मुकाबला क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम गुजरात टाइटंस से होगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट हासिल होगा। इस मैच में फैंस वैभव सूर्यवंशी की ताबतोड़ बल्लेबाजी देखने स्टेडियम पहुंचे हैं।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले को देखने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे हैं, जिन्हें आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से खासा उम्मीदें हैं।
Indian Premier League 2026 : वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने आया हूं
एक फैन ने कहा, "आज इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद जीतेगी, लेकिन अगर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला, तो राजस्थान रॉयल्स के पास मैच जीतने का मौका होगा। वैभव सूर्यवंशी को देखने स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने कहा, "मुझे विराट कोहली बेहद पसंद हैं, लेकिन इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने आया हूं। एक 15 साल का लड़का दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है। यह देखना बेहद अच्छा लगता है। आज के मुकाबले में जो अच्छी बल्लेबाजी करेगा, वही मैच अपने नाम करेगा। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
Indian Premier League 2026 : फाइनल का टिकट हासिल करेगी क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम
एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे सनराइजर्स हैदराबाद से जीत की उम्मीद है। ईशान किशन मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। गेंदबाजों में पैट कमिंस मुझे सबसे अधिक पसंद हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी इस ट्रॉफी को अपने नाम करेगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर-1 गंवाने वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट हासिल करेगी। खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
Indian Premier League 2026 : नॉकआउट मैच में एसआरएच, आरआर की यह है टीम
इस नॉकआउट मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे शामिल हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स इस मैच में यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा और यश राज पुंजा के साथ खेल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02