RCB vs GT IPL 2026 Final: बेंगलुरु बनाम गुजरात में होगी खिताबी जंग, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और प्लेइंग XI
खबर सार :-
RCB vs GT IPL 2026 Final: IPL 2026 अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है, और क्रिकेट फैंस अब 31 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर फोकस कर रहे हैं। टाइटल की लड़ाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जाएगी।
खबर विस्तार : -
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का फाइनल मुकाबला सुपर संडे को टेबल-टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। एक ओर जहां डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पहला क्वालीफायर जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची है। वहीं जीटी का रास्ता थोड़ा लंबा था, अंत में राजस्थान रॉयल्स को हराकर यहां तक पहुंची है। दोनों टीमें दूसरी बार IPL ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगी।
आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी गुजरात
बता दें कि पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने जीटी पर पर शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं गुजरात टाइटंस पहले क्वालिफायर में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। गुजरात टाइटन्स को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, शुभमन गिल की लीडरशिप में जीटी, राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में शानदार जीत के साथ फ़ाइनल में पहुंची है। इस मैच में शुभमन गिल ( shubman gill) ने शानदार शतकीय (104) पारी खेली थी, जबकि साई सुदर्शन ने 32 बॉल पर 58 रन बनाए थे।
शानदार फॉर्म में है RCB के खिलाड़ी
दूसरी तरफ, पहले क्वालीफायर में RCB के लिए सब कुछ अच्छा रहा। कोहली (virat kohli) और कप्तान रजत ने जरूरी रन बनाए, जबकि क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार मजबूत थे। डफी ने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर ने दो विकेट लिए। रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने भी बॉल से असर डाला।
RCB vs GT IPL 2026 Final: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में RCB vs GT के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं। इनमें से आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने चार जीते हैं। इसका मतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
RCB vs GT Pitch Report: अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। पिच शुरू में अच्छा बाउंस और पेस देती है, जिससे बैट्समैन आराम से अपने शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, नई बॉल पहले कुछ ओवरों में तेज़ बॉलर्स को स्विंग और सीम मूवमेंट दे सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बैटिंग के लिए ज़्यादा अच्छी हो जाती है, जिससे हाई स्कोर बनना आम बात हो जाती है।
कुल मिलाकर, विकेट बैट्समैन के पक्ष में लगता है। शाम के मैचों में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 185-195 होता है, जिसमें 200 से ज़्यादा का स्कोर टिकने वाला नहीं माना जाता है। इसलिए, फाइनल में हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है।
IPL 2026 Final Match Schedule: कब कहां और कैसे देखें मैच
- महामुकाबला- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
- तारीख- 31 मई 2026, रविवार
- समय- शाम 07:30 बजे (IST) (टॉस शाम 07:00 बजे)
- स्थान- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (GT का होम ग्राउंड)
- लाइव स्ट्रीमिंग- JioHotstar ऐप और वेबसाइट
- टीवी टेलीकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports)
RCB vs GT IPL 2026 Final: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02