IND vs NZ T20 : खराब फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन पर होंगी निगाहें, टी20 वर्ल्डकप की तैयारियों को और धार देगी भारतीय टीम
खबर सार :-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला विशाखापत्तनम में बुधवार को खेला जाएगा। चौथा टी20 जीतकर भारतीय टीम टी20 वर्ल्डकप की तैयारियों को और मजबूत करना चाहेगी। ईशान किशन के फॉर्म में वापसी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव बढ़ गया है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। ऐसे में मुकाबला हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच विशाखापत्तनम में बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। चौथे मैच में भी टीम इंडिया पिछले तीन मैचों की तरह धमाल मचाने को तैयार है। विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। ऐसे में एक बार फिर से मुकाबला हाईस्कोरिंग हो सकता है।
IND vs NZ : संजू सैमसन पर अच्छे प्रदर्शन का बढ़ा दबाव
चौथे टी20 में सबसे ज्यादा निगाह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर होगी, जो पिछले तीनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। तीन पारियों में सिर्फ 16 रन बनाने वाले संजू पर दबाव बढ़ गया है। ईशान किशन की धमाकेदार फॉर्म ने उन पर दबाव बढ़ाया है। बावजूद इसके, टीम मैनेजमेंट सैमसन के साथ खड़ा है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ किया कि ड्रेसिंग रूम में किसी तरह की बेचैनी नहीं है। टीम मैनेजमेंट से सपोर्ट के बावजूद संजू को खोए आत्मविश्वास को हासिल करने के लिए एक बड़ी पारी की जरूरत है।
IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम के नए पोस्टर बॉय बनें अभिषेक शर्मा
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम शानदार लय में है। अभिषेक शर्मा इसका बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। ‘डेजिग्नेटेड एनफोर्सर’ की भूमिका में वह विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। गुवाहाटी में 14 गेंदों में फिफ्टी जड़कर उन्होंने साबित कर दिया कि वह क्यों भारतीय क्रिकेट टीम के नए पोस्टर बॉय कहे जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम का मानना है कि अभिषेक के खेल में कोई कमजोरी ढूंढना मुश्किल है। उनके मुताबिक, योजना बनाना एक बात है, लेकिन उसे मैदान पर लागू करना क्रिकेट का सबसे कठिन हिस्सा होता है।
नतीजों से ज्यादा सीखने पर ध्यान दे रही न्यूजीलैंड टीम
श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की संभावित वापसी से टीम संयोजन और मजबूत हो सकता है। अक्षर, जो उंगली की चोट से उबर चुके हैं, अभ्यास में अच्छी लय में दिखे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड टीम फिलहाल नतीजों से ज्यादा सीखने पर ध्यान दे रही है। उनके लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का मौका है। यह मुकाबला न सिर्फ एक और रिकॉर्ड तोड़ शाम का मंच बन सकता है, बल्कि 10 दिन बाद शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले बाकी टीमों के लिए एक आखिरी और कड़ी चेतावनी भी होगा।
दूसरी पारी में ओस और उमस निभा सकती है अहम भूमिका
मौसम की बात करें तो बारिश की कोई आशंका नहीं है, लेकिन उमस और दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। पिछली बार यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जिससे उम्मीद है कि एक बार फिर बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27