IPL Mini Auction की लिस्ट में 35 नए प्लेयरों को किया गया शामिल... जानें इनमें कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी हैं शामिल... यहां देखिए इन स्टार्स की पूरी लिस्ट
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में 16 दिसंबर को होगा। इस बीच बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट को कम कर छोटी लिस्ट बना दी है। 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट को घटाकर 350 कर दिया है। इस लिस्ट में 35 नए भारतीय व विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी जोड़े गए हैं।
खबर विस्तार : -
IPL Mini Auction : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी-ऑक्शन को लेकर फैंस का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 1,355 खिलाड़ियों की अपनी शुरुआती लंबी लिस्ट को घटाकर 350 खिलाड़ियों की छोटी लिस्ट कर दिया है। करीब 75 प्रतिशत यानि 1,000 से ज़्यादा खिलाड़ियों को हटा दिया गया है। यह रिवाइज्ड लिस्ट फ्रेंचाइजी के साथ कई राउंड की बातचीत के बाद फाइनल की गई। इसमें 35 ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पहले टीमों को भेजी गई लिस्ट में नहीं थे। यह जानकारी क्रिकबज की एक रिपोर्ट में सामने आई है।
ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) शुरू होगा। बोर्ड ने सोमवार देर रात फ्रेंचाइजी को इस बारे में बताया। रिवाइज्ड लिस्ट में श्रीलंका के ट्रैवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालागे सहित कई नए विदेशी चेहरे भी शामिल हैं। अफगानिस्तान के अरब गुल और वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्टे को भी पहली बार शामिल किया गया है। विष्णु सोलंकी, परीक्षित वलसांगकर, सादिक हुसैन, एजाज सावरिया और 20 अन्य कई नए घरेलू खिलाड़ियों के नाम भी जोड़े गए हैं, जो पिछली लिस्ट में नहीं थे।
IPL Mini Auction : आईपीएल 2026 में इन नए खिलाड़ियों को किया गया शामिल
भारतीय खिलाड़ी : सादिक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल परख, रोशन वाघसरे, यश दीचोलकर, अयाज खान, धुर्मिल मटकर, नमन पुष्पक, परिक्षित वलसंगकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत।
विदेशी खिलाड़ी : अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लाटेगन (इंग्लैंड), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), कॉनर एजथरहुइजन (दक्षिण अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), बायंडा माजोला (दक्षिण अफ्रीका), ट्रावीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुसल परेरा (श्रीलंका), दुनिथ वेल्लालगे (श्रीलंका), अकीम ऑगस्ट (वेस्टइंडीज)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27