IND W vs SL W 4th T20I: शेफाली-मंधाना की जोड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने लगाया जीत का चौका
खबर सार :-
IND W vs SL W 4th T20I: भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला के खेले गए चौथ टी20 में भारतीय महिला टीम की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल T20 में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड भी इन्हीं दोनों के नाम था, जो उन्होंने 6 साल पहले बनाया था।
खबर विस्तार : -
IND W vs SL W 4th T20I: भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच को 30 रन से अपने नाम किया। यह श्रीलंका के खिलाफ भारत की लगातार चौथी जीत है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज़ में 4-0 की बढ़त बना ली है।
IND W vs SL W: शेफाली-मंधाना के बीच हुई रिकॉर्डतोड़ साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की जोड़ी ने 15.2 ओवर में 162 रनों की पार्टनरशिप की। यह महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले, मंधाना और शेफाली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 143 रनों की पार्टनरशिप की थी।
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में शेफाली 46 गेंदों में 1 छक्के और 12 चौकों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 48 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली। ऋचा घोष ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 53 रनों की पार्टनरशिप की। घोष 16 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौर ने टीम के टोटल में 16 रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से मालशा शेहानी और निमाशा मदुशानी ने एक-एक विकेट लिया।
IND W vs SL W 4th T20I: श्रीलंका को 30 रनों से मिली शिकस्त
जवाब में, श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा रन बनाए, उन्होंने 37 गेंदों में 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 33 रन बनाए, जबकि इमेषा दुलानी ने टीम के टोटल में 29 रन जोड़े।
अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी ने लिए दो-दो विकेट
भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि श्री चरानी ने एक विकेट लिया। दोनों देशों के बीच सीरीज़ का आखिरी मैच 30 दिसंबर को उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां श्रीलंकाई टीम जीत हासिल करके कुछ इज़्ज़त बचाने की कोशिश करेगी। वहीं, भारत का लक्ष्य 5-0 से सीरीज़ क्लीन स्वीप करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27