IND vs SA 3rd T20I Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हर्षित-कुलदीप की वापसी, बुमराह बाहर
खबर सार :-
IND vs SA 3rd T20I Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
खबर विस्तार : -
IND vs SA 3rd T20I Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा और अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
IND vs SA 3rd T20I Live Score: भारत ने किए तीन बदलाव
बुमराह निजी कारणों से घर लौट गए हैं, जबकि अक्षर बीमार हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी तीन बदलाव किए हैं। मिलर, लिंडे और सिपाम्ला को बाहर किया गया जबकि बॉश, नॉर्खिया और स्टब्स टीम में शामिल किया गया है। भारतीय बल्लेबाजों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में जीत हासिल करने के लिए जिम्मेदारी से खेलना होगा। टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए रन बनाना जरूरी होगा।
IND vs SA 3rd T20I Live Score: धर्मशाला में होगी चौंकों छक्कों की बारिश
यह एक छोटा मैदान है। इस पिच पर गेंदबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण होगा। शुरुआत में इस पिच पर तेज गेंदबाज फायदा उठा सकते हैं जबकि बाद में ओस का फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है। इस मैदान पर प्रति मैच औसतन 15 छक्के लगते हैं। गेंदबाज़ों को अपनी सभी तकनीकों और वेरिएशन का इस्तेमाल करना होगा। जबकि बल्लेबाज़ों को शुरुआत में हालात का जायजा लेना चाहिए और फिर उसका फायदा उठाना चाहिए।
IND vs SA 3rd T20I Playing XI
South Africa Playing XI : रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, ओटनील बार्टमैन।
India Playing XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27