Deepti Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 'विश्व रिकॉर्ड', ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली गेंदबाज
खबर सार :-
Deepti Sharma Women World Cup 2026: दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ़ पांच विकेट लिए, जिससे भारत को शानदार जीत मिली। अब वह महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गई हैं।
खबर विस्तार : -
India vs Pakistan Women World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया द्वारा बनाए गए 170 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रनों पर सिमट गई। इस जीत की हीरो दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) रहीं, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ़ 10 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
Deepti Sharma ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ़ मैच में 5 विकेट लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने गुल फिरोज़ा, आयशा ज़फ़र, आलिया रियाज, नशरा संधू और तस्मिया रुबाब को आउट किया। वह अब महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं और उन्होंने सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। दीप्ति ने अब खेल के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में खेले गए 145 मैचों में 166 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने इस मामले में थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पीछे छोड़ दिया; थिपाचा ने 105 टी20 मैचों में 165 विकेट लिए हैं।

Deepti Sharma: ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय
इतना ही नहीं दीप्ति ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेणुका ठाकुर के नाम था, जिन्होंने 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जबकि दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके।
Ind vs Pak: 350 विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बनी
इसके अलावा, दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाली दूसरी गेंदबाज बन गईं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद, उनके इंटरनेशनल विकेटों की कुल संख्या 354 हो गई है। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ़ पूर्व भारतीय खिलाड़ी झूलन गोस्वामी हैं, जिन्होंने 355 विकेट लिए थे।

Women World Cup में भारत की पांचवी सबसे बड़ी जीत
मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, भारतीय टीम ने अपने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 170 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 44 गेंदों पर 68 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन बनाए। इस बीच, ऋचा घोष ने सिर्फ़ 17 गेंदों में 34 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। रनों के लिहाज़ से, यह महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है।
ये भी पढ़ेंः- IND vs PAK: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 64 रनों से धोया, दीप्ति ने झटके 5 विकेट
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02