IND vs NZ : टी20 विश्व कप से पहले आखिरी मुकाबला, दोनों टीमों की तैयारी की अंतिम परीक्षा
खबर सार :-
भारत और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप से पहले आखिरी अभ्यास मैच (India New Zealand last T20 match) खेलेंगे। भारत को संजू सैमसन से रन की उम्मीद है, जबकि न्यूजीलैंड को फिन एलन की वापसी से मजबूती मिली है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अंतिम तैयारी का मंच है।
खबर विस्तार : -
India New Zealand last T20 match : भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 विश्व कप से पहले आखिरी मुकाबला (India New Zealand last T20 match) दोनों टीमों के लिए तैयारी की अंतिम परीक्षा है। यह मैच सीरीज के लिहाज से निर्णायक नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की भूमिका और फॉर्म तय करने में इसकी अहमियत बहुत ज्यादा है। भारत लगभग अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश तय कर चुका है, जबकि न्यूजीलैंड अभी भी अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम की तलाश तलाश कर रहा है।
IND vs NZ : संजू सैमसन का फॉर्म सबसे बड़ी चिंता
भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता संजू सैमसन (Sanju Samson) का फॉर्म है। टीम प्रबंधन ने शुभमन गिल (Shubhman Gill) की जगह आखिरी समय पर सैमसन को मौका दिया था क्योंकि गिल रन नहीं बना पा रहे थे। अब भारत नहीं चाहेगा कि सैमसन भी बिना रन बनाए विश्व कप में जाएं। त्रिवेंद्रम (Trivandrum) में होने वाला यह मैच सैमसन के घरेलू मैदान पर है, जहां भरे हुए स्टेडियम में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

IND vs NZ : टी20 विश्वकप से पहले आखिरी जोर-आजमाइश
पिछले मुकाबले में भारत ने प्रयोग करते हुए हर्षित राणा (Harshit Rana) को नंबर सात पर उतारा और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) को आराम दिया। इससे साफ है कि टीम प्रबंधन प्रयोगों का दौर लगभग पूरा कर चुका है। अब लक्ष्य है कि मुख्य खिलाड़ी लय में आएं और आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में उतरें। न्यूजीलैंड (NewZealand) के लिए राहत की खबर फिन एलन की वापसी है। एलन हाल ही में बिग बैश लीग में 466 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट 184 से ज्यादा रहा। भारत की परिस्थितियों में उन्हें ढालना न्यूजीलैंड के लिए जरूरी है, क्योंकि उन्होंने यहां अब तक बहुत कम अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

IND vs NZ : डेवोन कॉनवे-ईशान किशन को लेकर पशोपेश में दोनों टीम
डेवोन कॉनवे (Devon Conway) की भूमिका भी चर्चा में है। एलन के आने के बाद सवाल है कि क्या कॉनवे को ओपनिंग मिलेगी या उन्हें किसी और स्थान पर खेलना होगा। इसी तरह भारत में ईशान किशन की फिटनेस और बल्लेबाजी क्रम पर फैसला होना बाकी है। अगर वह फिट रहते हैं तो टीम उन्हें ओपनर के तौर पर आजमाना चाह सकती है। पिच और मौसम भारत के पक्ष में दिखते हैं। त्रिवेंद्रम में पिछली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिल सकती है।

आंकड़ों की बात करें तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 33 रन बनाते ही 3000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे। ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं। ये आंकड़े इस मुकाबले को और खास बनाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27
