IND Vs NZ 2nd T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 , टीम इंडिया ने टॉसजीत चुनी गेंदबाज, बुमराह-अक्षर बाहर
खबर सार :-
India vs New Zealand Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच रायपुर में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 2nd T20I Live Cricket Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। दूसरे मैच में कुलदीप यादव और हर्षित राणा को मौका दिया गया है।
IND vs NZ 2nd T20I Live Cricket Score: भारत ने जीता था पहला मैच
इससे पहले, नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। उस मैच में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी की मदद से भारत ने 238 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 190 रन ही बना पाई। टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी।
IND vs NZ head to Head: किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 T20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 14 और न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं। दोनों के बीच एक मैच टाई रहा। भारतीय धरती पर टीम इंडिया ने 7 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं।
India vs New Zealand Squad: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉक्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27