IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कैसे और कहां देखें मैच

खबर सार :-

IND vs AFG 2nd T20I: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। आइए जानें कि आप भारत बनाम अफगानिस्तान T20I मैच लाइव कहां देख सकते हैं।
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत

खबर विस्तार : -

India vs Afghanistan 2nd T20: अफगानिस्तान में खेली जा रही तीन मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को खेला गया पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, जबकि आज यानी मंगलवार 15 सितंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम की नजर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी।

7 विकेट से भारत ने जीता था पहला टी20

बता दें कि भारतीय टीम ने रविवार को पहला टी20 38 बॉल बाकी रहते 7 विकेट से जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन टीम ने पहले टी20 में इब्राहिम जद्रान की लीडरशिप वाली अफगानिस्तान को गेम के हर डिपार्टमेंट में हराया। इंडिया के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों बहुत असरदार रहे, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन डिपार्टमेंट में बहुत अच्छे थे। इस बीच, अभिषेक शर्मा ने अपनी बेखौफ बैटिंग स्टाइल दिखाते हुए 32 बॉल पर 82 रन की जबरदस्त पारी खेली। ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए। भारतीय टीम ने 13.4 ओवर में 157 रन का टारगेट हासिल कर लिया। फिलहाल टीम इंडिया 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाएं हुए है।

ये भी पढ़ेंः- ईशान किशन की कप्तानी में East Zone ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, खत्म हुआ 13 साल का सूखा

वरुण चक्रवर्ती टीम से बाहर

टीम इंडिया पहले टी20 में दिखाई गई फॉर्म को दूसरे मैच में भी बनाए रखना चाहेगी। भारतीय टीम दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह देखना बाकी है कि दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह कौन लेगा। वरुण के रिप्लेसमेंट के अलावा, प्लेइंग इलेवन में किसी और बदलाव की संभावना कम है।

सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक दस T20 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने आठ मैच जीते हैं, एक मैच टाई रहा और एक रद्द हो गया। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, भारतीय टीम रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करने का लक्ष्य रखेगी। वहीं, दूसरी ओर इस सीरीज की मेजबानी कर रही अफगानिस्तान की टीम चाहेगी कि मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की जाए और खुद को सीरीज जीतने का एक मौका दिया जाए।

पिच रिपोर्ट

पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। दूसरे टी20 में, अगर अय्यर टॉस जीतते हैं तो बैटिंग का फैसला कर सकते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैट्समैन-फ्रेंडली मानी जाती है। पहले बैटिंग करने से भारतीय बैट्समैन को क्रीज पर ज्यादा समय मिलेगा।

कब-कैसे और कहां देखें मैच

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े  7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और  डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी में आप इस मैच की कमेंट्री टीवी पर सुन सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर फैनकोड के एप के जरिए मुकाबले का लाइव देख सकते हैं।

IND vs AFG 2nd T20: दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान),नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल,  शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी,नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक,  राशिद खान, नांग्याल खरोटी।

ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG: क्रिकेट के 94 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, दिल्ली में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत

अन्य प्रमुख खबरें