IND U19 vs SL U19: भारत बनाम श्रीलंका मैच हुआ रद्द तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानें क्या है ACC का नियम
खबर सार :-
India U19 vs Sri Lanka U19 Semi Final Live अंडर-19 एशिया कप 2025 का भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल मैच अगर नहीं खेला जाता है, तो कौन सी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। इस बारे में ACC के नियम क्या हैं? एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया है।
खबर विस्तार : -
India U19 vs Sri Lanka U19, Semi Final 1 Live Score: अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत बनाम श्रीलंका अंडर-19 टीमों की बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण अभी तक मैच शुरू नहीं हो सका। खबर लिखे जाने तक मैच 2 घंटे से ज्यादा लेट हो चुका था और टॉस भी नहीं हुआ था। अब सवाल यह है कि अगर यह मैच नहीं खेला जाता है, तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी?
Ind U19 vs SL U19 Live Score: मैच रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट
बता दें कि अगर भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल रद्द हो जाता है, तो टीम इंडिया फाइनल में एंट्री मिलेगी। क्योंकि इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, और एशियन क्रिकेट काउंसिल ( ACC) के नियमों के अनुसार, अगर किसी भी कारण से मैच नहीं खेला जा सकता है, तो ग्रुप स्टेज पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम आगे बढ़ेगी।
Ind U19 vs SL U19 Live Score: क्या है ACC का नियम
भारत बनाम श्रीलंका के पॉइंट्स की बात करें तो इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीते थे और 3 मैचों में कुल 6 पॉइंट्स हासिल किए थे। इंडिया अपने ग्रुप, ग्रुप A में 6 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर रही। श्रीलंका की टीम ग्रुप B में थी और उसने 3 में से 2 मैच जीतकर 4 पॉइंट्स हासिल किए थे। इसलिए, पॉइंट्स के आधार पर भारतीय टीम श्रीलंका से आगे है, और नियमों के अनुसार, इंडिया फाइनल में पहुंचेगी।
ग्रुप A पॉइंट्स टेबल
टीम मैच जीत हार पॉइंट्स रन रेट
IND19 3 3 0 6 4.289
PAK19 3 2 1 4 1.859
UAE19 3 1 2 2 -1.537
MAL19 3 0 3 0 -4.694
ग्रुप B पॉइंट्स टेबल
टीम मैच जीत हार पॉइंट्स रन रेट
BAN19 3 3 0 6 1.214
SL19 3 2 1 4 0.836
AFG19 3 1 2 2 0.71
NEP19 3 0 3 0 -2.933
भारत U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल
श्रीलंका U19 टीम: वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, दिमंथा महाविथाना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (डब्ल्यू), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश, थारुशा नेथसारा, सनुजा निंदुवारा, थारुशा नवोद्य, मथुलन कुगाथास
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27