Women's T20 World Cup 2026 : भारत-साउथ अफ्रीका की जीत से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, जानें... अंतिम चार के लिए किस टीम की मजबूत दावेदारी
खबर सार :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से और साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से हराकर अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। भारतीय टीम का रन रेट साउथ अफ्रीका से काफी अच्छा है। भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। साउथ अफ्रीका को आयरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
खबर विस्तार : -
Women's T20 World Cup 2026 : महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा। दोनों ही टीमें जीत के साथ अंतिम चार में पहुंचने की रेस में बनी हुई हैं।
ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही भारत को मिलेगा अंतिम चार का टिकट
भारतीय टीम के अब 4 मुकाबलों के बाद 6 प्वाइंट हो गए हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारत को अब ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और 4 मुकाबलों में 8 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हरमनप्रीत की सेना अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है, तो टीम को सीधा अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा।
नेट रन रेट के मामले में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से काफी आगे
भारतीय टीम नेट रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से काफी आगे है। प्रोटियाज टीम अगर अपने आखिरी मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने में भी सफल रहती है, तो भी वह भारत से आगे नहीं निकल पाएगी। नीदरलैंड्स को हराने के बाद साउथ अफ्रीका को ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मैच आयरलैंड से रविवार को खेलना है। साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही यह दुआ भी करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया भारत को हराने में सफल रहे।
बांग्लादेश को चमत्कार ही पहुंचा सकता है अंतिम चार में
बांग्लादेश भी अभी पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। हालांकि, बांग्लादेश को अंतिम चार में पहुंचने के लिए लगभग चमत्कार की दरकार होगी। बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हराना होगा। वहीं, यह भी दुआ करनी होगी कि भारत ऑस्ट्रेलिया से कम से कम 130 रनों के अंतर से हार जाए। बांग्लादेश के अभी 4 मुकाबलों में चार प्वाइंट हैं।
ये भी पढ़ें...भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शैफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02