IND vs SA : पहली बार तैयार लाल मिट्टी की पिच कौन बनेगा विजेता... जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?
खबर सार :-
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत मंगलवार से हो रही है। कटक के बाराबती स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यहां पर पहली बार लाल मिट्टी की पिच तैयार की गई है। इसमें हल्की घास भी नजर आ रही है। इसको देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। यह पिच नई है और टी20 मैच में बल्लेबाजों के लिए आदर्श मानी जा रही है।
खबर विस्तार : -
IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला मैच बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब मेजबान टीम टी20 सीरीज को भी अपने पक्ष में करना चाहेगी।
IND vs SA : पहली बार तैयार की गई है लाल मिट्टी की पिच
यहां पहली बार लाल मिट्टी की पिच तैयार की गई है, जिसमें हल्की घास भी नजर आ रही है। ऐसे में गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है। इसे टी20 मैच में बल्लेबाजों के लिए आदर्श माना जा रहा है। अगर इस पिच पर थोड़ी नमी हो, तो यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि, यह पिच बिल्कुल नई है। यहां टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद कर सकता है। कटक में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
IND vs SA : अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल से भारत को उम्मीदें
भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा दिखा सकते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी ओर, डेवाल्ड ब्रेविस और रीजा हेंड्रिक्स बल्लेबाजी में मेहमान टीम की आस होंगे, जबकि कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान कर सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 18 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है।
भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीकी टीम : एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरीरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27