IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया टीम घोषित, गिल को कमान, श्रेयस अय्यर की वापसी
खबर सार :-
IND Vs NZ ODI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि चोट से उबरकर वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
खबर विस्तार : -
New Zealand vs India ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। जो चोट से उबर रहे हैं और 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं। हालांकि, उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा। अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
IND vs NZ ODI: बुमराह को दिया गया आराम
दरअसल शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं और टीम की कप्तानी करेंगे। टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभव का भी फायदा मिलेगा। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी होंगे। कुलदीप यादव स्पिन अटैक की अगुवाई करेंगे। टीम को तेज गेंदबाजी कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में होंगी। हर्षित राणा भी इस टीम का हिस्सा होंगे।
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी भारतीय टीम में मौका दिया गया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज़ के लिए ऋषभ पंत और केएल राहुल को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है, लेकिन संजू सैमसन टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है।
IND vs NZ ODI: 11 से 18 जनवरी के बीच खेली जाएगी सीरीज
बता दें कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच 11 से 18 जनवरी के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेली जाएगी। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में होगा। सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद, दोनों देशों के बीच 21 से 31 जनवरी के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।
India ODI Squad For New Zealand : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27