IND A vs AFG A: भारत ए ने अफगानिस्तान ए को दिया 320 रनों का टारगेट, तिलक-प्रियांश ने ठोका अर्धशतक
खबर सार :-
India A vs Afghanistan A Live Score Tri Series: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-सीरीज़ के 'करो या मरो' वाले मैच में आज भारत A का सामना अफगानिस्तान ए से हो रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए, India A ने 319 रन बनाए, जिसमें प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्रा की हाफ-सेंचुरी का अहम योगदान रहा।
खबर विस्तार : -
India A vs Afghanistan A Live Score: ट्राई-सीरीज़ के पांचवें मैच में भारत ए का मुकाबला अफ़गानिस्तान A से हो रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 319 रन बनाए। टॉस हारने और पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य अच्छी लय में दिखे और दोनों ने मिलकर 7.6 ओवर में 75 रन जोड़े।
India A vs Afghanistan: भारत के तीन बल्लेबाजों ठोका अर्धशतक
हालांकि, वैभव एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फ़ायदा उठाने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए; उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार शुरुआत की, लेकिन 31 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए; इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और अर्धशतक जड़ा; उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। कप्तान तिलक वर्मा भी शानदार फ़ॉर्म में दिखे और 5 चौकों की मदद से 75 गेंदों में 59 रन बनाए। तिलक को कुमार कुशाग्रा के रूप में एक भरोसेमंद साथी मिला और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कुशाग्रा ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए।
IND A vs AFG A Live Score: दाऊदजई-अब्दुल्ला ने लिए दो-दो विकेट
इस मैच में सूर्यांश शेडगे बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी ओवरों में विपराज निगम और निशांत संधू ने शानदार बल्लेबाज़ी की और सातवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 41 रन जोड़े। विपराज बेहतरीन लय में दिखे और चार बाउंड्री की मदद से 20 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं, निशांत नाबाद रहे और 26 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली। अनुकूल रॉय 4 रन पर रन आउट हो गए। गेंदबाजी की बात करें तो अफ़गानिस्तान के फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह साफ़ी ने दो-दो विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17