IND W vs SL W 2nd T20I: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नंबर वन खिलाड़ी दीप्ति बाहर
खबर सार :-
IND W vs SL W 2nd T20I LIVE Score: भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा महिला T20 मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
खबर विस्तार : -
IND W vs SL W 2nd T20I Live Score: भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी मंगलवार (23 दिसंबर) को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरे T20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यानी श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
IND W vs SL W 2nd T20I Live Score: भारतीय टीम ने किया एक बदलाव
इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। दीप्ति शर्मा बीमारी की वजह से मैच से बाहर हो गईं। श्रीलंका की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ। फिलहार भारतीय टीम पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब, भारतीय टीम अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगी। भारत ने दोनों टीमों के बीच पिछले 10 T20I में से 8 जीते हैं।
IND vs SL Women 1st T20I: जेमिमा की आतिशी पारी
भारत ने श्रीलंका द्वारा दिए गए 122 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा ने 44 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। उनके अलावा ओपनर स्मृति मंधाना ने 25 रनों का योगदान दिया। जेमिमा ने मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16 गेंदों में 15 रन नाबाद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। जेमिमा ने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले, लेकिन सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने 12वें ओवर में बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर शशिनी गिम्हानि को चार चौके लगाए, जिसके दौरान उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
IND W vs SL W 2nd T20I Playing XI : दोनों टीमों की प्लेइंग XI
SL W Playing XI: चमारी अटापट्टू (कप्तान), विष्मी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा,मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर)।
IND Playing XI: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, अमनजोत कौर, स्नेह राणा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27