IND vs ZIM Under-19: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दिया 353 रन का विशाल लक्ष्य, विहान मल्होत्रा ने ठोका शतक
खबर सार :-
IND vs ZIM Under-19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर सिक्स मैच में भारत के खिलाफ ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत अपने ग्रुप में टॉप पर रहा, जबकि ज़िम्बाब्वे ग्रुप C में तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय फैंस आज के मैच में एक बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे होंगे।
खबर विस्तार : -
IND vs ZIM Under-19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स ग्रुप 2 का मुकाबला भारत बनाम जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) के शतक की बदौलत जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रनों का विशाल टारगेट दिया। ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।
IND vs ZIM Under-19: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को ओपनर एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। एरॉन 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और आउट हो गए। कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी भी जल्दी आउट हो गए, उन्होंने क्रमशः 21 और 15 रन बनाए।
जब भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 130 रन था, तब विहान मल्होत्रा और विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन जोड़े और स्कोर 243 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर अभिज्ञान 62 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए। विहान ने अपनी पारी जारी रखी और RS अंबरीश (21) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन और खिलन पटेल (30) के साथ आठवें विकेट के लिए 47 रन जोड़कर स्कोर को 350 के पार पहुंचाया।
IND vs ZIM Under-19: विहान मल्होत्रा ने ठोका शतक
इस दौरान विहान ने अपना शतक पूरा किया और 7 चौकों की मदद से 107 गेंदों में 109 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए। ज़िम्बाब्वे के लिए तातेंदा चिमुगोरो सबसे सफल बॉलर रहे, उन्होंने 8 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। सिम्बाशे मुदज़ेंगेरे ने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। पनाशे माजाई ने भी 2 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 8 ओवर में 86 रन दिए। ध्रुव पटेल को 1 विकेट मिला।
india vs zimbabwe Under-19 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अम्बरीश, खिलन ए. पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, कनिष्क चौहान
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI: ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, नाथानिएल ह्लाबांगाना, ब्रेंडन सेंजेरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट, सिम्बाराशे मुदजेंगेररे, ताकुद्जवा माकोनी, तातेंडा चिमुगोरो, वेब्स्टर मधीधी पनाशे माजाई,
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27