IND vs USA U19 World Cup: अमेरिका को हराकर भारत ने विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
खबर सार :-
IND vs USA U19 World Cup 2026 Highlights: भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में USA को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए USA की टीम 35.2 ओवर में सिर्फ 107 रन बनाकर सिमट गई । जवाब में, भारत ने 17.2 ओवर में मैच जीत लिया।
खबर विस्तार : -
IND vs USA U19 World Cup 2026 Highlights: भारत ने गुरुवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए अपने पहले मुकाबले में USA को 6 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। ज़िम्बाब्वे के बुलावेयो में पहले खेलते हुए, USA की टीम 35.2 ओवर में सिर्फ 107 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में, भारत ने बारिश के कारण संशोधित लक्ष्य को 17.2 ओवर में हासिल कर लिया, 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। भारत के लिए अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। कनिष्क चौहान 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs USA U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Suryavanshi) ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश कुमार का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 15 साल और 245 दिन की उम्र में कनाडा के लिए डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए।
हालांकि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपनी बैटिंग से प्रभावित नहीं कर पाए, लेकिन टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस मेथड के आधार पर बारिश से प्रभावित मैच 6 विकेट से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए USA की टीम 35.2 ओवर में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए नीतीश सुदिनी ने 52 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा, अदनीत झांब ने टीम के टोटल में 18 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से हेनिल पटेल (Henil Patel) ने सबसे ज़्यादा 5 विकेट लिए।
भारत ने 17.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
बारिश से प्रभावित मैच में भारत को 37 ओवर में 96 रन का टारगेट दिया गया, जिसे टीम इंडिया ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 19 रन की पारी खेली। इनके अलावा, विहान मल्होत्रा ने 18 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान 10 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम की ओर से ऋत्विक अप्पिडी ने 2 विकेट लिए, जबकि ऋषभ सिम्पी और उत्कर्ष श्रीवास्तव को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम 17 जनवरी को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी। यह मैच बुलावायो के उसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद, टीम इंडिया 24 जनवरी को न्यूजीलैंड का सामना करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27