IND vs SA: भारत को बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
खबर सार :-
IND vs SA 4th T20i: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज़ में झटका लगा है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल स्वास्थ्य कारणों से सीरीज़ के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शाहबाज़ अहमद को टीम में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
IND vs SA 4th T20i: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। टी20 सीरीज के बीच भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वह इस वक्त बीमार हैं। अक्षर तबीयत खराब होने के कारण धर्मशाला में तीसरा टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। फिलहाल अक्षर अभी लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका मेडिकल चेक-अप होगा। पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाने वाले T20 मैचों के लिए उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।
IND vs SA 4th T20i: भारत के पास सीरीज में 2-1 की बढ़त
भारत ने कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 101 रनों से जीता था। उस मैच में मेजबान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे और फिर मेहमान टीम को 12.3 ओवर में 74 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। अगले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने तय 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया 19.1 ओवर में सिर्फ 162 रन ही बना पाई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने यह मैच 51 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला गया, जहां भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका की टीम को 117 रनों पर ऑल आउट करने के बाद, भारत ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद, टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती। अब भारत का ध्यान T20 सीरीज़ पर है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज़ का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।
IND vs SA 4th T20i: अंतिम दो मैचों के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, हर्षित राणा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27