IND vs SA 3rd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकार 2-1 से जीती सीरीज, यशस्वी ने शतक जड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि
खबर सार :-
IND vs SA 3rd ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर वनडे सीरीज़ जीत ली। जायसवाल, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, ने अपने शतक के पीछे की रणनीति और मानसिक तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि उन्होंने अपनी आक्रामक और संयमित बैटिंग के बीच कैसे संतुलन बनाया।
खबर विस्तार : -
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले गए सीरीज के तीसरा वनडे मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने चौथे ही वनडे मैच में शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
IND vs SA Live: यशस्वी जायसवाल के नाम हुई बड़ी उपलब्धि
23 साल के इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक बनाया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले छठे भारतीय बन गए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में 7 शतक और टी20 क्रिकेट में एक शतक बनाया है। यशस्वी जायसवाल से पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने का यह कारनामा कर चुके हैं।
भारत ने 9 विकेट से दर्ज की जीत
ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन और विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए अटूट 116 रनों की साझेदारी की। यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी की बदौलत भारत ने तीसरा वनडे मैच 9 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका ने दिया था 271 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 89 गेंदों का सामना किया और 6 छक्के और 8 चौके लगाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट लिए।
जवाब में भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 39.5 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी बनाई, जबकि रोहित शर्मा ने 73 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इनके अलावा, विराट कोहली 45 गेंदों पर 65 रन बनाकर नॉट आउट रहे। भारतीय टीम ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 17 विकेट से जीता था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने रायपुर में दूसरा वनडे 4 विकेट से जीतकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली थी। इस तरह, तीसरा वनडे निर्णायक बन गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27