India vs South Africa 1st T20: कटक में टीम इंडिया की हार है पक्की ! बेहद खराब है आंकड़े
खबर सार :-
Ind vs SA 1st T20 Live Score: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20 आज कटक (Barabati Stadium) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीत सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। हालांकि इस मैदान पर इंडियन टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है।
खबर विस्तार : -
India vs South Africa 1st T20 Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आज मंगलवार से आगाज हो रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका से होगा। पहला टी20 शाम 7 बजे से कटक में खेला जाएगा। हालांकि, यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने कटक के बाराबती मैदान पर अब तक तीन T20 मैच खेले गए हैं। जिसमें सिर्फ एक मैच जीत पाई, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा ।
Ind vs SA 1st T20: कटक में भारत का शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मैदान पर पहला T20 मैच 5 अक्टूबर 2015 को खेला गया था। साउथ अफ़्रीकी टीम ने इंडिया को 17.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर ऑल आउट कर दिया और 17.1 ओवर में 6 विकेट बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इसके बाद, दूसरा T20 मैच 20 दिसंबर 2017 को खेला गया, जिसमें इंडिया ने 93 रन से शानदार जीत हासिल की। इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 16 ओवर में सिर्फ़ 87 रन पर सिमट गई। तीसरा मैच 12 जून 2022 को खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत हासिल की।
पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम तय ओवर में 6 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। अब भारत यहां अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगा। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए फैंस को भारत से काफी उम्मीदें होंगी।
Cuttack Stadium Pitch Report: कैसी होगी कटक की पिच
कटक के बाराबती स्टेडियम में की बात करें तो यहां ज़्यादा रन नहीं बनते। मैदान पर तेज गेंदबाज़ों का दबदबा रहता है। हालांकि, ओस की वजह से टारगेट का पीछा करना आसान हो जाता है। इसलिए, इस मैदान पर 180 रन से ज्यादा बनते हैं। यहां एक बार सेट होने के बाद, बल्लेबाज रनों की बरसात कर देता हैं। इसलिए, चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।
Ind vs SA 1st T20 Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
India: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।
South Africa: एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), क्वेना मफाका, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27