IND vs PAK U19 : एशिया कप का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाक हाईवोल्टेज मुकाबला
खबर सार :-
IND vs PAK U19 World Cup 2026 Live Score: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें आज ज़िम्बाब्वे के बुलावायो में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी।
खबर विस्तार : -
India vs Pakistan U19 World Cup Live Score: जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत बनाम पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का सुपर सिक्स ग्रुप-2 का मैच है, जिसमें पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया एशिया कप फाइनल में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार का बदला लेने उतरेगा। यह मैच बुलावायो में दोपहर 1 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 30 मिनट पहले होगा।
IND vs PAK U19 World Cup: भारत-पाक के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग
बता दें कि यह सुपर सिक्स का आखिरी मैच है और सेमीफाइनल में जगह दांव पर है। ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, इसलिए भारत (6 अंक) और पाकिस्तान (4 अंक) में से केवल एक टीम ही क्वालीफाई कर सकती है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम का अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक का सफर शानदार रहा है, और वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। जबकि पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न सिर्फ भारत को हराना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा। जो पाकिस्तान के लिए यह इतना आसान नहीं होगा।
IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगी सेमीफाइनल की राह
पाकिस्तान का नेट रन रेट 1.484 है, जो भारत के 3.337 से काफी कम है। पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से काफी खराब है। अगर वे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें कम से कम 105 रनों के अंतर से जीतना होगा। अगर वे 251 रनों का टारगेट चेज़ कर रहे हैं, तो उन्हें मैच 29.4 ओवर के अंदर जीतना होगा, और कम टारगेट के लिए उन्हें मैच और भी जल्दी खत्म करना होगा।
IND vs PAK U19: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
India U19: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरव जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, हरवंश पंगालिया।
Pakistan U19: उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डैनियल अली खान, नकाब शफीक, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27