IND vs PAK U19 Live Score: भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत ने ठोका अर्धशतक
खबर सार :-
IND vs PAK Under 19 World Cup 2026 Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच चल रहा है। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 49.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए। पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 253 रनों का लक्ष्य मिला है।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK U19 Live Score: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्वकप के सुपर सिक्स में रोमांचक खेला जा रहा है। इस मैच में आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए वेदांत त्रिवेदी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए ।
IND vs PAK U19 Live Score: वेदांत त्रिवेदी ने ठोका अर्धशतक
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। टीम इंडिया को पहला झटका तब लगा जब वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। एरॉन जॉर्ज ने 25 गेंदों में 16 रन बनाए। विहान 43 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिज्ञान कुंडू सिर्फ 27 गेंदों में 16 रन ही बना पाए। वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली। अंबरीश ने 29 रनों का योगदान दिया। जबकि खिलन ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए। हालांकि भारतीय टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49.5 ओवर में सिमट गई। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभन ने तीन और मोहम्मद सय्यम ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
पाकिस्तान को 29 ओवर के अंदर जीतना होगा मैच
बता दें कि यह सुपर सिक्स का आखिरी मैच है और सेमीफाइनल में जगह दांव पर है। ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, इसलिए भारत (6 अंक) और पाकिस्तान (4 अंक) में से केवल एक टीम ही क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से काफी खराब है। पाकिस्तान का नेट रन रेट 1.484 है, जो भारत के 3.337 से काफी कम है। अगर वे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें कम से कम 105 रनों के अंतर से जीतना होगा। अगर वे 253 रनों का टारगेट चेज़ कर रहे हैं, तो उन्हें मैच 29 ओवर के अंदर जीतना होगा।
IND vs PAK Under-19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, आरएस अम्ब्रिश, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल।
पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), समीर मिन्हास, उस्मान खान, हम्जा जहूर (विकेटकीपर), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27